हैडलाइन

इलाज के लिए आई महिला कैदी, अस्पताल के टॉयलेट में पुलिस वालों ने किया गैंगरेप

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के श्रीकृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल (एसकेएमसीएच) में एक महिला के साथ दो पुलिस कर्मियों द्वारा गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। महिला सीतामढ़ी के एक जेल में बंद है जिसे इलाज के लिए हॉस्पिटल लाया गया था।
 पुलिस ने बताया कि जिला सीतामढ़ी के जेल से बंदी को बीमार पड़ने पर इलाज के लिए 11 नवंबर को श्री कृष्ण मेडिकल कालेज अस्पताल लाया गया था।
महिला कैदी को 22 नवंबर को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। एसएसपी ने बताया कि सीतामढ़ी जेल वापस ले जाने पर महिला ने इलाज के दौरान 14 नवंबर की रात अस्पताल के शौचालय में दो पुलिस वाले शैलेश कुमार और छोट लाल द्वारा रेप किए जाने का आरोप लगाया।
पुलिस सूत्र के अनुसार अहियापुर थाना में एक मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उधर, इस मामले पर विपक्षी नेताओं ने सीएम नीतीश कुमार पर कई सवाल खड़े किए हैं।
इस बीच, राजद प्रमुख लालू प्रसाद ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि मुजफ्फरपुर में एसकेएमसीएच में इलाज के दौरान सीतामढ़ी जेल की एक महिला कैदी के साथ बिहार के दो पुलिसकर्मियों द्वारा दुष्कर्म किया गया।
लालू ने इसे बिहार में अपराध की परकाष्ठा बताते हुए आरोप लगाया कि पुलिस हिरासत में महिला के साथ दुष्कर्म किया गया और मुख्यमंत्री चुप हैं। लालू ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से कहा कि अपराध पर उनकी चुप्पी भी एक अपराध है।


Most Popular News of this Week

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...