चिल्ला बॉर्डर पर दिल्ली से नोएडा आने वाला रास्ता खुला

नोएडा :  सेक्टर-14ए चिल्ला बॉर्डर से होते हुए दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों को बुधवार को राहत मिली। किसानों ने शाम को दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते को खोल दिया। दिल्ली और नोएडा पुलिस के साथ करीब एक घंटे की बातचीत के बाद किसानों ने रास्ता खोला। यह रास्ता चार दिन पहले किसानों ने बंद कर दिया था। हालांकि, नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते को खोलने को लेकर कोई फैसला नहीं हो सका।
किसानों ने 1 दिसंबर को चिल्ला बॉर्डर पर धरना देकर दिल्ली-नोएडा आने-जाने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। रास्ता बंद होने के कारण डीएनडी बॉर्डर पर प्रतिदिन तीन से चार घंटे का जाम लगना शुरू हो गया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस के आग्रह पर किसानों ने 2 दिसंबर को दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते को खोल दिया था। फिर 5 दिसंबर को जेवर से कुछ किसान चिल्ला बॉर्डर पर धरने में शामिल होने आ रहे थे। उन्हें बॉर्डर पर आने से रोकने के लिए जेवर में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। इसके बाद किसानों ने उसी दिन फिर से दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते को बंद कर दिया था। 5 दिसंबर से ही यह रास्ता बंद था। इसके चलते डीएनडी और कालिंदी कुंज बॉर्डर पर सुबह-शाम कई घंटों का जाम लग रहा था। इसको लेकर नोएडा के एसीपी रजनीश वर्मा और दिल्ली पुलिस के एसीपी डॉ. सचिन सिंघल ने भारतीय किसान यूनियन भानू के पदाधिकारियों से बात की। पुलिस ने लोगों की समस्या को देखते हुए किसानों से रास्ता खोलने की अपील की। पुलिस और किसानों के बीच करीब एक घंटे तक बातचीत हुई। फिर किसानों ने शाम करीब सवा पांच बजे दिल्ली से नोएडा आने वाले रास्ते को खोल दिया जबकि नोएडा से दिल्ली जाने वाले रास्ते को खोलने से इनकार कर दिया। एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि दूसरा रास्ता खोलने को लेकर भी किसानों से बातचीत की जा रही है।


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...