हैडलाइन

सांसद मनोज कोटक ने लिया मानसून पूर्व बीएमसी की तैयारियों का जायजा


सांसद मनोज कोटक ने बीजेपी विधायक और नगरसेवकों के साथ मानसून पूर्व बीएमसी की तैयारियों का लिया जायजा 


मुंबई मे मानसुन का काउंटडाउन शुरू हो चुका है , ऐसे में बारिश आने के बाद जलजमाव हो जाता है,जिसके चलते मुंबईकरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, अधूरी  नालासफाई  के चलते  मुंबईकरों को बारिश में परेशानी झेलनी पड़ती है, मानसून सिर पर है ऐसे में नालासफाई को  लेकर  बीएमसी ने कितना काम किया है इसका जायजा  सांसद मनोज कोटक ने लिया, सांसद मनोज कोटक ने अपने विधायक और नगरसेवको के साथ मुम्बई के पूर्वी उपनगर  इलाको के नालासफाई का जायजा लिया,


मानखुर्द पीएमजीपी नाला , मानखुर्द नाला, सोमैय्या नाला, लक्ष्मीबाग नाला, कांजुर्मार्ग, बांम्बे आँक्सीजन नाला (नाहुर ) , उषानगर नाला, बाउँड्री नाला, निवारा नाला , सिद्धार्थ नगर नाला इन सभी का नालासफाई का जायजा लिया,जिसमें ये पाया कि  हर बार की तरह बीएमसी ने अपने काम मे लीपापोती की है, कुछ जगहों पर नालासफाई का काम मशीन से करने की बजाय मजदूरों की जिंदगी खतरे में डालकर कराया जा रहा है,


नालासफाई का जायजा लेने के बाद सांसद मनोज कोटक ने बताया  कि "कोरोना की वजह से मुम्बईकर पहले से ही परेशान है,ऐसे में बीएमसी का अधूरा काम बारिश के समय मे मुंबईकरों की और दिक्कतें बढ़ाएगा ,जल्द ही बीएमसी बचे काम पूरा करे,  हर साल थोड़े ही बारिश में बीएमसी के दावे की पोल खुल जाती है, ऐसा लगता है कि सफाई के नाम पर करोड़ो रूपये पानी मे चले गए, नालासफाई के जायजा लेने के बाद  हमने देखा कि सोमैया नाला और कुछ जगहों  मजदूरों की जान खतरे में डालकर सफाई कराई  जा रही है, इन्हें कुछ हो गया तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा,,"


इस मौके पर विधायक पराग शाह, नगरसेवक प्रभाकर शिंदे,सारिका पवार, जागृति पाटिल, साक्षी दलवी,श्रीनिवास त्रिपाठी,स्मिता कांबले,राजू केरनी,वैशाली पाटिल, भालचंद्र शिरसाट,प्रकाश गंगाधरे मौजूद थे,


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

‘नटसम्राट’ हरपला! ज्येष्ठ...

भारतीय चित्रपटसृष्टीतील आपल्या दमदार अभिनयाने, भारदस्त आवाजाने आणि...

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...