हैडलाइन

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने किया जय फाउंडेशन के एम्बुलेंस का उद्घाटन

राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी ने किया जय फाउंडेशन के एम्बुलेंस का उद्घाटन



ठाणे : कोरोना काल में कई ऐसी संस्था है जिसके द्वारा लोगों की दिन रात सेवा की गई जिसमे ठाणे से कार्यरत रुद्र प्रतिष्ठान व जय फाउंडेशन ने भी हजारो लोगो की सेवा की ।



गौरतलब है कि जय फाउंडेशन के संस्थापक धनंजय सिंह ने कोरोना काल मे अपने पिता  स्व.रामलोचन प्रसाद सिंह को खो दिया था जिनके याद में आज उनकी धर्मपत्नी  लाल मंती देवी के द्वारा फ्री एम्बुलेंस सेवा की शुरुआत की गई ।


बता दे कि इस एम्बुलेंस का उद्घाटन महाराष्ट्र के राज्यपाल भगतसिंह कोश्यारी के हाथों किया गया और इस नेक कार्य के लिए राज्यपाल ने धन्नजय सिंह का तारीफ करते हुए कहा कि धनंजय सिंह के इस एम्बुलेंस से लाखों लोगों की सेवा की जाएगी , तो वही धन्नजय सिंह ने बताया कि कोरोना काल मे लाखो लोगो ने अपने माता पिता और बुजुर्गों को खो दिया और मैने भी अपने पिता को खोया है मेरे एक छोटे से प्रयास से लाखों लोगों को फ्री एम्बुलेंस की सुविधा मिल सकेगी और हजारों लोगों की जान बचाई जा सकेगी.


इस मौके पर पूर्व सांसद डॉक्टर संजीव नाईक , बीजेपी विधायक संजय केलकर , उद्योगपति ठाकुर अमरसिंह , एडवोकेट अमित सिंह , तुषार नाईक , निखिल पाटिल आदि लोग मौजूद रहे ।


Most Popular News of this Week

1st One day rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026

Aryan Joshi emerged victorious at the 1st one day Rapid Chess Tournament for Visually Impaired 2026, organised by The Chembur Gymkhana. Swapnil Shah put up an impressive performance with 4 points...

बी. प्रभाकरन को ग्लोबल पीस...

मुंबई, 22 नवंबर 2026: लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक बी....