हैडलाइन

सरकार बनने से पहले ही सरकारी भवनों के नाम बदलने शुरू

जोधपुर, राजस्थान में नई सरकार बनने से पहले ही सरकारी योजनाओं और सरकारी भवनों के नाम बदलने का सिलसिला शुरू हो गया है। हालांकि, अभी तक इस बारे में आधिकारिक नोटिफिकेशन तो जारी नहीं हुआ है, लेकिन पूर्व में जिस तरह की बयानबाजी होती आई है, उसी के मद्देनजर अब भवनों के नाम बदलने शुरू हुए हैं।
ताजा मामला जैसलमेर जिले की जैसलमेर पंचायत समिति के अटल सेवा केंद्र पर देखने को मिला है। इसका नाम बदलकर राजीव अटल सेवा केंद्र कर दिया गया है। गौरतलब है कि समय-समय पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस नामकरण का हवाला देते आए हैं। अब जैसे ही प्रदेश में भाजपा की सरकार गई तो अटल सेवा केंद्र के आगे राजीव नाम जोड़ दिया गया है। हालांकि, यह नाम किसने जोड़ा या किसके आदेश से जोड़ा गया है, इसे लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है।
कयास यही लगाए जा रहे हैं कि आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में अटल सेवा केंद्र का नाम राजीव अटल सेवा केंद्र कर दिया जाएगा। पूर्व में कांग्रेस सरकार के समय इन भवनों का नाम राजीव गांधी सेवा केंद्र था, जिसे भाजपा सरकार ने आते ही अटल सेवा केंद्र कर दिया था। 


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महामानव भारतरत्न...

भारतरत्न डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या १३५ व्या जयंतीनिमित्त ठाणे...

डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

भारतीय राज्यघटनेचे शिल्पकार, महामानव डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर यांच्या...

महात्मा फुले जयंती पर मुंबई...

 महात्मा जोतीराव फुले की १९९वीं जयंती के शुभ अवसर पर बहुजन, ग्रामीण एवं...

संसदीय राजनीति में रामदास...

रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (A) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय राज्य...

SAMUDRA SAHAS SAILING EXPEDITION FLAGGED OFF FROM MUMBAI AS PART OF REGIMENT OF...

The Samudra Sahas Sailing Expedition, undertaken by the Regiment of Artillery as part of its bicentenary celebrations, was ceremonially flagged off by Lieutenant General N. S. Sarna, PVSM, AVSM, SM,...