हैडलाइन

अशोक भाई जगताप और चंद्रकांत हंडोरे को कांग्रेसियों ने दी बधाई

अशोक भाई जगताप और चंद्रकांत  हंडोरे को कांग्रेसियों ने दी बधाई 


मुंबई: मुंबई कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अशोक भाई जगताप और महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष और पूर्व मंत्री चंद्रकांत हंडोरे ने सामूहिक रूप से महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य (एम एल सी)चुनाव के लिये विधान सभा में चुनाव अधिकारी को अपना नामांकन पत्र दिया।इस मौके पर महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले और कांग्रेस के कई नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

 विधान भवन के निकास द्वार पर मीडिया से बात करते हुए अशोक भाई जगताप और चन्द्रकांत हंडोरे ने सोनिया गांधी और राहुल गांधी के अलावा नाना पटोले को धन्यवाद ज्ञापित किया।दोनों कांग्रेस के नेताओं के चेहरे पर जीत वाली मुस्कान देखकर सैकडों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मन में बहुत खुशी हुई।

दक्षिण मध्य मुंबई जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष लक्ष्मण कोठारी ने चन्द्रकांत हंडोरे को गुलदस्ता देकर उन्हें भारी मतों से जीत के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से शुभकामनाएं दी।मुंबई कांग्रेस महासचिव संदेश कोंडवीलकर कोषाध्यक्ष भूषण पाटील मुंबई महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा अनिशा बगुल,मुंबई कांग्रेस डॉक्टर सेल के अध्यक्ष डॉ के आर ढेबरी और युवा नेता  सूरज सिंह ठाकुर,प्रेमबहादुर पप्पू सिंह,राजेश कोटियन,मुंबई कांग्रेस महासचिव वसीम जावेद खान,एन के कांबले,पूर्व नगर सेवक राजेन्द्र माहुलकर,दीपक शिसोदे,नगर सेविका संगीता हंडोरे,प्रज्योति हंडोरे,शशिकांत बांसोडे,राजेन्द्र राजू नगराले,एमटी डेविड,मिलींद रणदिवे,लक्ष्मण कालखेर,रऊफ शेख,जाफर सैयद,जयेश बैती,अमित निक्कम,जयशंकर यादव,संतोष पिन्टू सिंह के अलावा पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ताओं ने नेताद्व्य को विधान परिषद् की सदस्यता के लिए शुभेच्छा दी।

चन्द्रकांत हंडोरे ने अपनी आदत के अनुसार अपने सभी समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनपूर्वक आभार व्यक्त किया।



Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...