हैडलाइन

मीठी- मीठी बात कर बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी

मीठी- मीठी बात कर बुजुर्ग के साथ धोखाधड़ी


नवी मुंबई। एक 69 वर्षीय बुजुर्ग के साथ मीठी-मीठी बात कर धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है. इस घटना में एक धोखेबाज ने घर के कार्यक्रम के लिए बुजुर्ग से 10 दिन के लिए गाड़ी लेकर आज तक वापस नही लौटाया है. जिसके बाद बुजुर्ग ने पुलिस से शिकायत दर्ज कर मदद की गुहार लगाई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार यह धोखाधड़ी नेरुल के रहनेवाले 69 वर्षीय अरविंद खेडेकर के साथ कि गई है. खेडेकर अपनी निजी उपयोग के लिए दो गाड़ी खरीदे थे. हालांकि रिटार्यड होने के बाद घर खर्च चलाने के लिए दोस्तो की मदद से गाड़ी किराये पर देते थे. इसी बीच वर्ष 2022 में उनके दोस्त के माध्यम से बेलापुर के शहबाज गांव में रहनेवाले रमाकांत वानखड़े से जान पहचान हुई थी. जान पहचान होने के बाद वानखड़े ने मीठी-मीठी बात कर उनके घर मे कार्यक्रम होने का कारण बताकर 10 दिन के लिए गाड़ी किराये पर लिया था. हालांकि साल बित जाने के बाद भी आज तक गाड़ी नही दिया है. इसी बीच 18 फरवरी 2023 को वडाला पुलिस ने उनकी एक गाड़ी लावारिस अवस्था मे होने का बताकर गाड़ी ले जाने को कही जिसके कारण उनकी एक गाड़ी मिली. लेकिन दूसरी गाड़ी आज तक नही मिली है. जिसके बाद बुजुर्ग ने नेरुल पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...