हैडलाइन

नौकरी लगवाने के नाम पर सवा दो करोड़ की ठगी

नौकरी लगवाने के नाम पर सवा दो करोड़ की ठगी, 

 26 लोगों को लगाया चुना, मामला दर्ज


पनवेल। आरबीआई बैंक में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 26 लोगों से दो करोड़ 24 लाख 60 हजार पांच सौ रुपये लेकर नौकरी नहीं लगवाने का मामला सामने आया है. इस मामले में सदानंद भोसले के खिलाफ खारघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी अनुसार सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करनेवाले संदीप चव्हाण ऐरोली, सेक्टर 17 में रहते हैं. 2020 में सदानंद भोसले ने उन्हें बताया था कि सेना से रिटायर हुए पूर्व सैनिकों को आरबीआई बैंक में नौकरी दिलवाएं है.  फिर उसने उन्हें मिलने के लिए बुलाया.  इस दौरान भोसले ने नौकरी के लिए चार लाख रुपये की मांग किया. जिसकेकारण चव्हाण ने कुछ दिन बाद पैसे भेज दिए. इसके बाद भोसले ने दो महीने में काम हो जाने का कहकर दस्तावेज ले लिया. इसके बाद उसने मेडिकल जांच के लिए पैसे मांगे. चव्हाण ने वह पैसा भी भर दिए. ऐसे चव्हाण ने सदानंद भोसले के कहने पर कुल छह लाख पांच हजार रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर किये थे. लेकिन 2022 में आरबीआई बैंक के कर्मचारियों से सदानंद भोसले के बारे में जब पूछताछ किये तो  उन्हें पता चला कि भोसले ने कई लोगों को नौकरी दिलाने की बात कहकर पैसे लेकर धोखाधड़ी की है।



Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...