हैडलाइन

कैब ड्राइवर की हत्या, पत्नी का रिश्तेदार फरार : हैदराबाद पुलिस

हैदराबाद,  हैदराबाद के त्रिमुलघेरी इलाके में 25 वर्षीय एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी पत्नी के एक रिश्तेदार पर है। एक अधिकारी ने बताया कि कैब चालक नंद किशोर और आरोपी शनिवार रात को शराब पी रहे थे, उसी दौरान उनके बीच बहस शुरु हो गयी। आरोपी ने लाठी और पत्थर से उस पर वार किया और वहां से भाग गया। पुलिस उपायुक्त (उत्तरी क्षेत्र) कालमेश्वर शींघेनवार ने बताया कि नंद किशोर ने 2011 में अंतर-जातीय शादी की थी । हाल ही में पति-पत्नी में किसी बात पर अनबन होने पर पत्नी अपने मायके चली गयी थी। नंद किशोर उसके रिश्तेदारों से बातचीत करने ससुराल गया था। पुलिस उपायुक्त से जब पूछा गया कि क्या यह झूठी शान के नाम पर हत्या है, तो उन्होंने कहा कि जांच चल रही है और हत्या के कारणों पर फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी। उन्होंने कहा कि हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।



Most Popular News of this Week

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

MLA सना मलिक शेख की पहल पर भव्य...

युवाओं के रोजगार और बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए, MLA सना मलिक शेख की ओर...

आदिवासी समाजाच्या वतीने नवी...

 आदिवासी समाज, नवी मुंबई यांच्या वतीने विविध मागण्यांसाठी मुंडण आंदोलन...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

मुंबई के सायन कोळीवाडा में विधायक कैप्टन तमिल सेलवन आयोजित नवरात्री...

सारण आणि मिठी नदी...

बृहन्मुंबईतील घनकचरा व्यवस्थापन अधिक प्रभावी करण्यासाठी बृहन्मुंबई...