हैडलाइन

नवी मुंबई में चोरो का दहशत

नवी मुंबई में चोरो का दहशत

पनवेल। कामोठे इलाके के सेक्टर 19 स्थित साईकिरण सोसायटी में सोमवार दोपहर 6 लाख रुपए की चोरी हुई है. इस घटना के बाद पुलिस चोरों की तलाश कर रही है. प्राप्त जानकारी अनुसार 34 वर्षीय सुमित शिंदे कामोठे सेक्टर 19 स्थित साईकिरण सोसायटी के फ्लैट नंबर 203 में रहते हैं. यह चोरी तब हुई जब शिंदे सोमवार सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक घर से बाहर थे. शिंदे ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि चोरों ने शिंदे के घर का ताला तोड़कर इस चोरी को अंजाम दिया.  इस चोरी में चोरों ने 120 ग्राम सोने के आभूषण चुरा लिये।

सोते समय घर मे घुसे

बंद घरो का ताला तोड़कर चोरी के साथ अब चोर घर मे लोगो के रहने के बावजूद शातिर तरीके से चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे है. कोपर खैरणे सेक्टर 5 की रहनेवाली दुर्गा रविवार रात घर बंद कर सो गई. इस दौरान उनके बच्चे एंव पती भी थे. लेकिन सुबह जब उनके पती उठे तो देखे की घर खुला है. जिसके बाद जब आस पास देखे तो उन्हें पता चला की अज्ञात चोरी ने पहले ग्रिल तोड़ा उसके बाद दरवाजा खोलकर घर मे से मोबाईल एंव महिला का सोने का मंगलसूत्र चुरा ले गए है. जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...