हैडलाइन

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान सप्लायर का आया फोन

गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान सप्लायर का आया फोन, 

राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने की गिरफ्तार,

134 किलो गांजा जप्त



पनवेल। राज्य उत्पाद शुल्क भरारी दस्ता पनवेल विभाग ने शनिवार को तक्का में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 45 लाख रुपये के गांजा सहित सप्लाई के लिए इस्तेमाल किया गया गाड़ी जप्त की है. तलोजा में एक करोड़ का गांजा पकड़े जाने के बाद गिरफ्तार एक आरोपी के फोन पर आए कॉल से इस घटना का खुलासा हुआ. पिछले सप्ताह तलोजा में 1 करोड़ रुपये के गांजा का बड़ा जखीरा और एक चार पहिया वाहन एक्सयूवी 500 जब्त किया गया था. इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.  जब उक्त आरोपियों को पूछताछ के लिए कार्यालय लाया गया तो आरोपी परवेज शेख के मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आया. इस दौरान सप्लायर ने कहा कि अंकल मैं शाम 6 बजे के बीच इनोवा गाड़ी से माल लेकर पनवेल आ रहा हूं. इस दौरान राज्य उत्पाद शुल्क अधिकारी ने उसे पंचमुखी मारुति मंदिर के सामने आने के लिए कहा. तदनुसार हनोज़ होशी और दिवा उंबरे चार पहिया वाहन इनोवा में माल लेकर तका पनवेल आए. जिसके बाद राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने जाल बिछाकर हिरासत में ली है. इन आरोपियों के पास से 134 किलो गांजे सहित एक चार पहिया इनोवा गाड़ी ऐसे 45 लाख 75 हजार कीमत का माल जब्त की है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...