हैडलाइन

केडाई-एमसीएचआई, नवी मुंबई डेवलपर्स की विभिन्न मुद्दों को लेकर सिडको के साथ बैठक 

केडाई-एमसीएचआई, नवी मुंबई डेवलपर्स की विभिन्न मुद्दों को लेकर सिडको के साथ बैठक 


नवी मुंबई। सिडको और नैना क्षेत्र के विभिन्न समस्याओं को हल करने के उद्देश्य से सिडको ने केडाई एमसीएचआई, नवी मुंबई के डेवलपर्स की एक बैठक आयोजित की थी. इस बैठक में सिडको के सहव्यवस्थापकीय संचालक शांतनु गोयल ने डेवलपर्स को आश्वासन दिया कि विभिन्न सुविधाओं और रणनीतिक निर्णयों के संबंध में सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

         नवी मुंबई के उल्वे में सेक्टर 26, 27, 28, 29 में भूखंड आवंटन के चार से पांच साल से अधिक समय बाद भी कोई सुविधा नहीं दी गई है.  इसके विपरीत देखा जा रहा है कि इस स्थान पर पत्थरों के पहाड़ हैं. इसका  टेंडर निकालने में काफी समय लग गया है और प्लॉट का कब्जा जल्द से जल्द दिया जाए.  प्रबंध निदेशक उक्त स्थान का निरीक्षण कर चुके हैं और इन कार्यों को तत्काल पूरा करने का आदेश दिया जा चुका है.  जो भूखंड आवंटित किए गए है उन जगहों पर सर्वप्रथम तोड़ काम करने सम्बंध में  प्रकाश बाविस्कर द्वारा किये गए अनुरोध को स्वीकार किया गया. कुछ स्थानों पर भूखंड आवंटित किये गए हैं. लेकिन सिडको द्वारा अभी तक भूमि अधिग्रहण नहीं किया गया है. इसके लिए सिडको फॉलोअप कर अलग डेस्क तैयार कर भूमि धारकों से चर्चा कर समस्याओ को हल करने के लिए सिडको सकारात्मक होने एंव वैसा भूमिधारको को भूसंपादन क्षेत्रो में नई भूखंड देने का गोयल ने कहा. साढ़े बारह तथा साढ़े बाईस प्रतिशत योजना में आवंटन का कार्य कई वर्षों से चल रहा है तथा ड्रा पद्धति से भूखण्डों का आवंटन न करके पहले आओ पहले प्राथमिकता के आधार पर भूखण्डों का आवंटन किया जाये. इस मुद्दे को जल्द हल करने का जब प्रकाश बाविस्कर ने अनुरोध किया जल्द से जल्द भूखंडों के आवंटन के उद्देश्य से कदम उठाया जाएगा, ऐसा बताया गया. इसके अलावा कई मुद्दों पर बात किया गया. इसके बाद क्रेडाई एमसीएचआई का प्रतिनिधिमंडल सिडको के नवनिर्वाचित संयुक्त प्रबंध निदेशक दिलीप ढोले से मिला और सिडको को लेकर डेवलपर्स की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया एंव सरकार द्वारा उनका और गणेश देशमुख का सिडको के संयुक्त प्रबंध निदेशक के रूप में नियुक्ति किये जाने पर स्वागत किया गया।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...