हैडलाइन

कोई भी राजनीतिक दल नही रोकेगा, आरोपियों पर दहशत दिखाओ- शर्मिला ठाकरे

कोई भी राजनीतिक दल नही रोकेगा, आरोपियों पर दहशत दिखाओ- शर्मिला ठाकरे


नवी मुंबई। उरण के यशश्री शिंदे हत्या मामले से सारा देश दहला है. इस मामले में हत्यारे आरोपी दाऊद शेख को पुलिस ने कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के शाहपुर से गिरफ्तार की है. नवी मुंबई की घटना और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे की पत्नी शर्मिला ठाकरे ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. शर्मिला ठाकरे ने नवी मुंबई पुलिस आयुक्त से मुलाकात की. शर्मिला ठाकरे ने कहा है कि प्रधानमंत्री से शक्ति कानून पारित करने का अनुरोध है. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में धर्म ना लाये. अगर ऐसे मामले होते हैं तो आरोपियों को फांसी होनी चाहिए. कोई भी राजनीतिक दल इन मामलों में पुलिस को नहीं रोकेगा. फिर भी ऐक्शन नही लिया गया तो हमने हमारी नाराजगी पुलिस से व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि सभी लड़कियों की सुरक्षा करना आपकी जिम्मेदारी है. कोई भी पार्टी आपको नहीं रोकेगी. अपना दहशत दिखाओ।

शर्मिला ठाकरे ने मीडिया को जवाब देते हुए कही की, पिछले तीन दिनों में तीन लड़कियां... कितनी क्रूरता है. निर्भया मामले में 16 साल का लड़का बच गया यह गलत. जिन लड़को में विकृति है उन्हें फांसी दो. इनपर पुलिस की दहशत होनी चाहिए. पुलिस क्या कर सकती है यह पुरुषों को पता होनी चाहिए. और जबतक पता नही चलेगा तब तक पुरूष नही रुकेंगे. उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री से शक्ति अधिनियम पारित करने का अनुरोध करते हैं. ऐसा मामला आया तो उन्हें फांसी होनी ही चाहिए.   उरण में रहने वाली 20 वर्षीय यशश्री शिंदे गुरुवार को लापता हो गई.  जैसे ही पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की तो शुक्रवार की देर रात पेट्रोल पंप के पास सुनसान जगह पर युवती का शव मिला. यह शव यशश्री का होने का पता चला.  इस शव का पोस्टमॉर्टम करने वाले डॉक्टर भी उसकी हालत देखकर हैरान रह गए.  यशश्री के प्राइवेट पार्ट पर बड़ा जख्म था.  शरीर पर चाकू से कई वार के निशान थे. उसकी बेरहमी से हत्या किये जाने का सामने आया.


Most Popular News of this Week

स्वतंत्रता दिवस पर सायन...

देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी अवसर पर सायन कोलीवाड़ा...

गोवंडी के VK English High School में...

गोवंडी स्थित VK English High School में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं...

‘मेरी धारावी, मेरे...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धारावी के 40 से ज्यादा स्कूलों के 1,000 से अधिक...

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

नगरसेविका आशा मराठे ने आयोजित...

मुंबई के चेंबूर वार्ड क्रमांक 152 की नगरसेविका एवं प्रभाग समिति अध्यक्ष आशा...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...