हैडलाइन

यशश्री शिंदे हत्याकांड के आरोपी दाऊद शेख को सात दिन की पुलिस कस्टडी

यशश्री शिंदे हत्याकांड के आरोपी दाऊद शेख को सात दिन की पुलिस कस्टडी

पनवेल। उरण की यशश्री हत्याकांड मामले में दाऊद शेख को कर्नाटक से पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार की है. आरोपी ने अपने गुनाह कबूल कर लिया है. पनवेल के सेशन कोर्ट ने 7 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दि है. आरोपी से की गई अबतक के पूछताछ में शादी के लिए दबाव बनाने को लेकर हुई विवाद में युवती की हत्या किए जाने का खुलासा क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित काले ने बुधवार को दिया।



नवी मुंबई क्राइम ब्रांच के डीसीपी अमित काले ने बताया कि लड़की के माता-पिता ने 25 जुलाई को उरण पुलिस स्टेशन में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके बाद पुलिस को उसका शव उरण रेलवे स्टेशन के पास मिला. जांच में पता चला कि दाऊद शेख नाम का युवक उसके संपर्क में था. जिसके बाद जब पुलिस ने तलाश शुरू की तो आरोपी दाऊद उरण में नहीं मिला. इसके बाद जब पुलिस ने जांच तेज की तो आरोपी कर्नाटक स्थित अपने पैतृक गांव में होने की संभावना जताई गई. इस जांच के लिए पुलिस आयुक्त के निर्देश पर कई टीम बनाई गई थी. जिसके बाद मंगलवार सुबह दाऊद को गिरफ्तार कर लिया गया. इस आरोपी के खिलाफ एट्रोसिट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है. जब आरोपी को न्यायलय में पेश किया गया तो न्यायालय ने 7 दिन के लिए पुलिस हिरासत में भेज दी है।

शादी के लिए मना करने पर चाकू से किया हत्या 

क्राइम डीसीपी अमित काले ने बताया कि दाऊद और यह युवती एक दूसरे को जानते थे. वे एक ही स्कूल में थे. लेकिन बीच मे उसका पढ़ाई छूट गया. कोरोना काल में दाऊद के कर्नाटक जाने के बाद से उनका संपर्क टूट गया था.  उन्होंने बताया की आरोपी 22 तारीख को कर्नाटक से निकल 23 को नवी मुंबई पहुंचा. इसके बाद मृतिका से मिलने के लिए दबाव बनाने लगा. जिसके बाद 25 को वह मृतिका से मिला. इस दौरान हुई विवाद में वह हत्या कर पनवेल स्टेशन के पास पहुचा. उसके बाद उसने पैसे एटीएम से निकाले और वहां से बस पकड़ कर्नाटक निकल गया. पुलिस जांच में आरोपी मृतिका पर लगातार शादी के लिए दबाव बना रहा था. वह मृतिका को कर्नाटक ले जाना चाहता था. लेकिन जब मृतिका आरोपी का जब भी फ़ोन ब्लॉक कर देती थी उस समय वो मोहसिन के फोन पर कॉल करके बातचीत कर सकता था. पोक्सो के मामले में वर्ष 2019 में दाऊद गिरफ्तार हुआ था और करीबन डेढ़ महीने तक जेल में था. इस घटना को अंजाम देने के लिए आरोपी दाऊद दो चाकू बंगलोर से लेकर आया था. जिसमे से एक का इस्तेमाल कर उसने यशश्री की हत्या की. दाऊद ने अंधाधुंध यशश्री पर चाकू से हमला किया था. ऐसे में चाकू उसके चेहरे पर भी लगाने की संभावना है. फिलहाल पुलिस आगे की जांच कर रही है।


Most Popular News of this Week

सहकारी साखर कारखान्यांसाठी...

राज्यातील सहकारी साखर कारखान्यांना पुढील गाळप हंगामाच्या पूर्वतयारीसाठी...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

‘टाटा मुंबई मॅरेथॉन २०२७...

मुंबईतील सह्याद्री अतिथीगृहात टाटा मुंबई मॅरेथॉन २०२६ च्या सामाजिक,...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...