हैडलाइन

अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रभाग की विजय संकल्प बैठक

अगस्त क्रांति दिवस पर प्रदेश कांग्रेस के अनुसूचित जाति प्रभाग की विजय संकल्प बैठक

प्रभारी रमेश चेन्निथला समेत कांग्रेस नेता मौजूद रहेंगे

मुंबई। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने 9 अगस्त क्रांतिदिन को अनुसूचित जाति विभाग के प्रमुख पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की है. कांग्रेस के अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश अध्यक्ष सिद्धार्थ हत्तिअंबिरे ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सभा का मार्गदर्शन करेंगे।

यशवंतराव चव्हाण सेंटर में होनेवाले इस मेलावा का प्रमुख मार्गदर्शक के तौर पर प्रभारी रमेश चेनिथल्ला, अखिल भारतीय काँग्रेस कमिटी केसरचिटणीस मुकूल वासनिक, काँग्रेस के अनुसुचित जाती विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश लीलोठीया, महाराष्ट्र प्रदेश काँग्रेस कमिटी के अध्यक्ष नाना पटोले, काँग्रेस विधिमंडळ पक्षनेता बालासाहेब थोरात, विरोधी पक्षनेता विजय वड्डेट्टीवार, विधान परिषदे में गटनेता सतेज बंटी पाटील, मुंबई काँग्रेस अध्यक्ष खासदार वर्षा गायकवाड, पूर्व मंत्री डॉ. नितीन राऊत, डॉ. विश्वजित कदम, प्रदेश काँग्रेस के उपाध्यक्ष संघटन व प्रशासन नाना गावंडे उपस्थित रहेंगे।

इस मलवे में विभिन्न विषय पर चर्चा होगी एवं अनुसूचित जाति विभाग के सभी क्षेत्रीय पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, शहर जिला अध्यक्ष, तालुका अध्यक्ष, संविधान रक्षक दल बड़ी संख्या में उपस्थित रहें, ऐसा सभा के आयोजक एवं संयोजक डाॅ.  सिद्धार्थ हत्तीअंबिरे ने अपील किया है।


Most Popular News of this Week