युवक ने किया बकरी का रेप, बोला- ली थी परमिशन

बकरी के रेप करने का मामला सामने आया है. वहीं, आरोपी युवक ने दावा किया है कि उसने बकरी से इजाजत ली थी. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है. ये मामला अफ्रीकी देश मलावी के मचिन्जी का है. रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी केनेडी कंबानी को रंगे हाथ पकड़ा गया. शुरू में बकरी के मालिक को लगा था कि कोई उसकी बकरी चोरी कर रहा है.

बकरी के मालिक ने पुलिस को बताया- चोरी का संदेह होने पर अपने कुछ पड़ोसियों के साथ चोर को पकड़ने के लिए वहां पहुंचा, तभी उसकी हरकत का खुलासा हुआ.

पुलिस इंस्पेक्टर लुब्रिनो कैटानो ने कहा है कि बकरी का मालिक पेम्फेरो मवाखुलिका ने चोरी का संदेह होने पर लोगों को अलर्ट किया था. लेकिन जब वे लोग पहुंचे तो देखा कि युवक बकरी के साथ संबंध बना रहा है. नवंबर 2018 में जाम्बिया में 22 साल के रुबेन मवाबा को प्रेग्नेंट बकरी से रेप करने के लिए 15 साल की कठोर सजा सुनाई गई थी. जबकि कुछ वक्त पहले साउथ अफ्रीका में भी 33 साल के फेसेलानी मकुबे को पड़ोसी की प्रेग्नेंट बकरी से रेप के लिए दोषी करार दिया गया था. भारत में भी पशुओं के साथ अपराध के ऐसे कुछ मामले सामने आ चुके हैं. बीते साल जनवरी में गुजरात के वडोदरा में गाय के साथ अमानवीय कृत्य करने का मामला सामने आया था. वडोदरा से करीब 30 किमी दूर पोर गांव में कुछ लोगों ने गाय का रेप किया था. 

जुलाई 2018 में हरियाणा के मेवात के मरोड़ा गांव में 8 लोगों द्वारा एक बकरी के साथ अप्राकृतिक यौनाचार का मामला सामने आया था. बकरी के मालिक ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था.



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...