हैडलाइन

अबॉर्शन के लिए बनाने लगे धर्म परिवर्तन का दबाव

अबॉर्शन के लिए बनाने लगे धर्म परिवर्तन का दबाव,

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत


नवी मुंबई। जबरन धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का मामला नवी मुंबई से सामने आया है. इस संबंध में एक महिला ने अपने पति, ननद और ससुर पर आरोप लगाई है. महिला के शिकायत के आधार पर उलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। 

महिला ने शिकायत में बताई है कि करीब 4 महीने पहले ही उसका आकाश आरिफ शेख से विवाह हुआ था. प्रेम विवाह से पूर्व आरोपी ने महिला से वादा किया था कि वह दोनों अपने - अपने धर्म का पालन करते हुए जीवन बिताएंगे. लेकिन विवाह के कुछ दिनों के बाद ही पति, ननद और ससुर ने धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया. जब उसने मना किया तो उन लोगों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. काफी परेशान होकर महिला अपने मायके चली गई. इस बीच आरोपी ने महिला को उलवे के घर बुलाकर महिला से शारीरिक संबंध ना बनाने पर उसकी अश्लील फोटो सार्वजनिक करने समेत उसके पोस्टर बनवाकर पूरे शहर में लगवाने का धमकी दिया. साथ ही उन पोस्टर्स पर महिला के परिवार वालों का नाम डालकर उनको बदनामन करने का भी धमकी दिया. जिससे घबराकर महिला उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए तैयार हो गई. इस बीच महिला प्रेग्नेंट हो गई. जिसके बाद आकाश आरिफ शेख ने कहा कि मैं इस बच्चे को स्वीकार नहीं करूंगा सबको बोल दूंगा कि ये तो मायके में रह रही थी तो मेरा बच्चा नहीं है. जिससे घबराकर महिला ने कहा कि तो फिर अबॉर्शन करवा देती हूं. जिसपर आरोपियों ने पीड़िता से कहा कि अगर अबॉर्शन करवाना है तो पहले धर्म परिवर्तन करो उसके बाद ही अबॉर्शन करने की इजाजत देंगे अन्यथा अबॉर्शन करने नहीं देंगे. जिसके बाद महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...

BLO म्हणजे कोण? घराघरातील...

सध्या महाराष्ट्रासह देशातील अनेक राज्यांमध्ये Special Intensive Revision (SIR) मोहीम सुरू...