महाराष्ट्र के 300 से अधिक शिक्षकों के लिए एनईपी 2020 और भविष्य के शिक्षण पर भव्य मार्गदर्शन शिविर संपन्न

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त तत्वावधान में शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाराष्ट्र के 60 से अधिक स्कूलों के लगभग 300 शिक्षकों ने हिस्सा लिया।

इस सत्र का मुख्य उद्देश्य आधुनिक शिक्षा की बदलती जरूरतों के प्रति शिक्षकों को जागरूक करना था। कार्यक्रम में प्रमुख विशेषज्ञों ने विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन दिया।


उद्योग गुरु इरफान कौचाली ने शिक्षकों को व्यावसायिक विकास और नेतृत्व के गुर सिखाए तो वहीं समीरा शेख द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण टिप्स साझा किए गए।

साथ ही प्रसिद्ध शिक्षाविद शबाना वकील खान ने पेशेवर उत्कृष्टता और मोटिवेशन पर प्रभावशाली वक्तव्य दिया।

इस सफल आयोजन में इवेंट कोऑर्डिनेटर जिग्नेश शाह और शबाना खान व V K English School के कोऑर्डिनेटर मौलाना बिलाल वकील खान की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही। 


स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम की संस्थापक टीम— सईद खान, इश्तियाक खान, रईस खान, निजामुद्दीन खान और आसिफ खान के प्रयासों की सभी ने सराहना की।

वी.के. इंग्लिश स्कूल के चेयरमैन वकील खान इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षक समुदाय को सशक्त बनाने के इस प्रयास की प्रशंसा की। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों ने शिक्षा के क्षेत्र में नए बदलावों को अपनाने का संकल्प लिया।


Most Popular News of this Week

होटल मैनेजर के बेटे को दसवी...

दसवी का परीक्षा परिणाम आ गया है. कहीं ख़ुशी देखने को मिल रहा है तो कहीं ग़म....

“हेमंत बिस्वा सरमा पुन्हा...

हेमंत बिस्वा सरमा यांनी आज सलग दुसऱ्यांदा आसामचे मुख्यमंत्री म्हणून शपथ...