हैडलाइन

वाजिद खान के निधन के साथ ही टूटी भाइयों की बेताज जोड़ी


मुम्बई: बॉलीवुड के मशहूर संगीतकार वाजिद खान का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है,उन्हें लंबे समय से किडनी की समस्या थी।सलमान खान के करीबी रहे वाजिद को 31 मई की रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।वाजिद के निधन के साथ ही दो संगीतकार भाइयों की बेताज जोड़ी हमेशा के लिए टूट गई है।साजिद-वाजिद ने सबसे पहले 1998 में आई सलमान खान की फिल्म ‘प्यार किया तो डरना क्या’ से अपने करियर की शुरुआत की थी।वाजिद ने बतौर कंपोजर इसी फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा और उनका आखिरी गाना भी सलमान खान के नाम रहा। दबंग-3 के सभी गाने वाजिद के कम्पोजीशन में ही तैयार हुए थे, इतना ही नहीं उन्होंने सिंगर के रूप में भी सलमान खान के लिए कई गाने गाये।जिसमें ‘हमका पीनी है, और ‘मेरा ही जलवा’ सबसे हिट रहे। वाजिद के ब्लॉकबस्टर गानों में ‘सोनी दे नखरे, माशाअल्लाह, डू यू वाना पार्टनर’ शामिल हैं, जिसे किसी के लिए भी भुलाना आसान नहीं।फिल्म दबंग में अपने दमदार संगीत के लिए उन्हें 2011 में फिल्मफेयर पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

*बॉलीवुड में शोक की लहर*

वहीं संगीतकार सलीम मर्चेंट ने ट्वीट किया, ‘साजिद-वाजिद की जोड़ी के मेरे भाई वाजिद के निधन की खबर से परेशान हूं. अल्लाह उनके परिवार को ताकत दे. वाजिद भाई आप बहुत जल्दी चले गए. यह हमारी बिरादरी के लिए एक बड़ा नुकसान है. मैं हैरान और टूट गया हूं.

*बहुत जल्द चले गए दोस्तः प्रियंका चोपड़ा*

वहीं फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने वाजिद खान के निधन पर शोक जताया है. प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया, दुखद समाचार. एक बात जो मुझे हमेशा याद रहेगी वो है वाजिद भाई की हंसी. हमेशा मुस्कुराते रहते थे. बहुत जल्द चले गए. उनके परिवार और शोक व्यक्त करने वाले लोगों के प्रति मेरी संवेदना,आपकी आत्मा को शांति मिले मेरे दोस्त।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...