हैडलाइन

बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष आशा मराठे ने अमर महल में धरने पर बैठी महिलाओं से की मुलाक़ात

बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष आशा मराठे ने अमर महल में धरने पर बैठी महिलाओं से की मुलाक़ात 


गरीबों का दर्द जिसके जिगर में है ।

वो महिला तो अपने ही शहर में है ।।


मुंबई / कपिल खरवार 

कोरोना संक्रमण कोविड 19 की महामारी का जब से देश की आर्थिक राजधानी मुंबई शहर में प्रकोप बढ़ा है तभी से अपने विभाग के गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए दिन रात मेहनत कर के उनको खाने पीने का सामान और जरूरत की चीजों को उनके दरवाजे पर पहुंचने का नेक काम करने वाली समाजसेवी महिला मुंबई के उपनगर चेंबूर की निवासी , दक्षिण मध्य मंबई बीजेपी महिला जिला अध्यक्ष, प्रभाग विभाग क्रमांक 152 की कार्य सम्राट नगर सेविका तथा एम पश्चिम प्रभाग विभाग समिति अध्यक्षा  आशा सुभाष मराठे ने अमर महल चेंबूर पंचशील नगर में बोधिवृक्ष फाउंडेशन की ओर से  एसआरए के नाम पर रहिवासियो के साथ अन्याय होने का आरोप लगाते हुए  2018 से जारी धरना प्रदर्शन करने वाली  महिलाओं से मुलाकात की और उनका दर्द जाना. 

इस दौरान धरना पर बैठी  महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि  मैं डॉ बाबा साहेब आंबेडकर और सुभाष नगर चेंबूर के लोगों की बदौलत ही नगर सेविका बन पाई हूं । उन्होंने फाउंडेशन के लोगों को सुझाव दिया कि  मुझे अपनी शिकायत लिखित रूप में दें । मैं पूर्व मुख्यमंत्री और विरोधी पक्ष के नेता देवेन्द्र फडणवीस से मिलकर आप लोगों की समस्या का समाधान करने की कोशिश पूरी करूंगी । 

आशा मराठे ने  अपने भाषण के समापन पर वरिष्ठ महिला मालन डोंगरे सहित धरना दे रहीं सैकड़ों महिलाओं को नऊ वारी साड़ी सप्रेम भेंट  की  और उनके पांव छूकर आशीर्वाद लिया । 

कार्यक्रम के आरंभ में आशा मराठे ने तथागत भगवान गौतम बुद्ध के चरणों में और डॉ बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पित कर उनकी पावन स्मृति का अभिवादन किया ।

 इस अवसर पर चेंबूर के वरिष्ठ समाजसेवी सुभाष मराठे नीमगांवकर , फाउंडेशन अध्यक्ष राजेंद्र ससाने , वकील एम एल डोले , राजेश पाटिल , अविनाश निकम , कोषाध्यक्ष जयेश परमार , उपाध्यक्ष विजय काकडे , अर्जुन मुल्तानी आदि उपस्थित थे । 


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये मोफत आरोग्य...

चेंबूरमध्ये नागरिकांसाठी मोफत आरोग्य तपासणी शिबिराचे आयोजन करण्यात आले....

पांडुरंग विठ्ठल आमले यांच्या...

नवी मुंबईतील सानपाडा येथे साईभक्त सेवा मंडळाच्या वतीने दहीहंडी उत्सव...

गोविंदांचा थरार, कलाकारांचा...

नवी मुंबईतील ऐरोली परिसरात शिवसेना प्रणित सुनील चोगुले स्पोर्ट्स...

माजी खासदार समीर भुजबळ...

एसआयआर मतदार नोंदणी मोहिमेदरम्यान पात्र असूनही ज्या नागरिकांची नावे...

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

भारताचे माजी राष्ट्रपती, भारतरत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन यांचा ५...

लोकनेते आदरणीय गणेश नाईक...

मंडळाच्या भूमिकेनुसार शिरवणे गावातील स्थानिक गोविंदा पथकांच्या द्वारेच...