हैडलाइन

नरेंद्र पाटिल को सतारा या ठाणे से उम्मीदवार बनाने की मांग

नरेंद्र पाटिल को सतारा या ठाणे से उम्मीदवार बनाने की मांग


नवी मुंबई। इस लोकसभा चुनाव में माथाडी कामगार नेता एंव पूर्व विधायक नरेंद्र अन्नासाहेब पाटिल को सतारा या ठाणे लोकसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाए जाने की मांग माथाडी कामगार-कार्यकर्ताओं ने महायुति नेता और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथजी शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार से किये है. माथाडी कामगार, व्यापारी वर्ग, नवी मुंबई और ठाणे क्षेत्र के निवासियों के साथ-साथ सतारा जिले के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार प्रयास करने वाले नरेंद्र पाटिल को लोकसभा चुनाव में महायुति की उम्मीदवारी मिलनी चाहिए, ऐसी मांग कार्यकर्ताओ ने की है।


नरेंद्र अन्नासाहेब पाटिल सतारा जिले के मंदरुलकोले गांव के निवासी हैं और वह महाराष्ट्र राज्य माथाडी, परिवहन और महासचिव के रूप में सरकार के माथाडी अधिनियम और विभिन्न मथाडी बोर्ड योजनाओं के तहत मेहनती श्रमिकों का संरक्षण दिलाने के लिए काम कर रहे हैं. कै. विधायक अन्नासाहेब पाटिल ने निर्माण किये ऐतिहासिक माथाडी कामगार आंदोलन आगे ले जाने के साथ-साथ मराठा समुदाय को आर्थिक मानदंडों पर आरक्षण दिलाने के लिए अन्नासाहेब पाटिल द्वारा किया गया बलिदान व्यर्थ न जाए इसके लिए विधायक  पाटिल नरेंद्र उनके कार्य के विरासत को आगे बढ़ाने के लिए काम कर रहे हैं. वर्ष 2012 से 2018 के बीच महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य के रूप में उन्होंने सातारा जिले के विभिन्न गांवों के साथ-साथ नवी मुंबई और ठाणे क्षेत्रों में विकास कार्य किया है, सरकार के अन्नासाहेब पाटिल आर्थिक रूप से पिछड़ा विकास निगम के अध्यक्ष पद से उन्होंने महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों और तालुकाओं का दौरा कर हजारों मराठा युवाओं को उद्यमी बनाने का ऐतिहासिक काम किया है. सातारा जिले के पाटन, कराड, सातारा, कोरेगांव, जावली, वाई, खटाव तालुका के अधिकांश निवासी माथाडी कामगार हैं, वे अपने परिवारों के साथ ठाणे और नवी मुंबई क्षेत्रों में रहते हैं. लोगो के लिए किए जाने वाले कार्य को देखते हुए कार्यकर्ता ने उम्मीदवार बनाने की मांग किये है. इसके अलावा उन्होंने विश्वास जताया है कि अगर इन्हें चुनाव में खड़ा किया गया तो भारी बहुमत से जीत कर जरूर आएंगे।


सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षिक कार्यकर्ताओं जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उनके काम की पहुंच को देखने और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता की समीक्षा करने के बाद, माथाडी कामगार नेता नरेंद्र अन्नासाहेब पाटिल को 2019 में सतारा लोकसभा क्षेत्र से शिवसेना-भाजपा महागठबंधन द्वारा उम्मीदवारी दिया गया था. चुनाव में उन्हें 4 लाख 52 हजार 498 वोट मिले. इस चुनाव में नरेंद्र पाटिल को सातारा जिले के महायुति में मथाडी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों, निवासी मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं ने जीत दिलाई. महज 23 दिनों में ही माथाड़ी कामगार, कार्यकर्ता शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के पदाधिकारी- कार्यकर्ताओं ने अच्छी योजना बनाई और जीत तक पहुंच गए थे।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...