विभागाध्यक्षों की बैठक में आयुक्त ने किया विकास कार्यों की समीक्षा
मानसून पूर्व कार्य तत्काल शुरू करने का निर्देश
पनवेल। पनवेल मनपा क्षेत्र में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की बुधवार को मनपा मुख्यालय में हुई बैठक के दौरान प्रभारी आयुक्त डॉ. प्रशांत रसाल ने समीक्षा किये. इस दौरान आयुक्त ने सभी विभागों को विकास कार्यों को तेज गति से पूरा करने के निर्देश दिए. साथ ही मानसून से पहले तत्काल कार्य शुरू करने का आयुक्त ने संबंधित विभाग को कहा. इस दौरान अतिरीक्त आयुक्त भारत राठोड,उपायुक्त कैलास गावडे, उपायुक्त डॉ.वैभव विधाते, उपायुक्त मारुती गायकवाड ,सहाय्यक संचालक नगररचना अधिकारी ज्योती कवाडे, मुख्य लेखा व वित्त अधिकारी मंगेश गावडे, मुख्य अभियंता संजय जगताप, मुख्य वैद्यकिय अधिकारी डॉ. आनंद गोसावी सहित अन्य अधिकारी कमर्चारी उपस्थित थे।
आयुक्त ने आयुक्त ने कहा कि मानसून पूर्व कार्य जैसे नालों की सफाई, खतरनाक स्थिति वाले पेड़ों व शाखाओं की छंटाई आदि कार्य मानसून शुरू होने से पहले तुरंत शुरू किया जाए. नाला सफाई कार्य का शेड्यूल तैयार करने की बात कही. आयुक्त ने खतरनाक भवनों का सर्वे करने के निर्देश संबंधित विभाग को दिये. इसके अलावा नवनियुक्त कर्मचारियों की बैठक व्यवस्था की समीक्षा कर शेष कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश निर्माण विभाग को दिये. साथ ही आयुक्त ने देहरंग डैम में पानी की समीक्षा कर गर्मी में जलापूर्ति पर चर्चा की. इस वर्ष रिकॉर्ड संपत्ति कर संग्रह करने पर संपत्ति कर विभाग की ओर से सहायक आयुक्त स्वरूप खारगे को बधाई दी गयी. इस दौरान नये प्रतिनिधिमंडल आदेश पर भी चर्चा की गयी. लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वार्ड पदाधिकारियों को होर्डिंग्स हटाने का निर्देश दिया गया. साथ ही मतदान केंद्र की मरम्मत को लेकर भी चर्चा हुई. इसके साथ ही आयुक्त ने चुनाव आयोग के सुझाव के अनुरूप मतदान के दिन दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर खरीदने पर भी चर्चा की।