विपक्ष संविधान बदलने का फैला रही अफवाह, मोदी ने संविधान का सन्मान बढ़ाने का किये काम-रामदास आठवले

विपक्ष संविधान बदलने का फैला रही अफवाह,

मोदी ने संविधान का सन्मान बढ़ाने का किये काम-रामदास आठवले



मुंबई। देश के संविधान को बदलने का अधिकार किसी को नहीं है, लेकिन चुनाव से पहले विपक्ष भाजपा दोबारा सत्ता में आई तो संविधान बदल दिया जाएगा यह अफवाह फैलाकर लोगों में गलतफहमी निर्माण करने का प्रयास कर रहा है.  इसके विपरीत जब से नरेंद्र मोदी सत्ता में आए हैं, उन्होंने '26 नवंबर' को संविधान दिवस के रूप में मनाना शुरू कर संविधान का सम्मान बढ़ाने का काम किया है, ऐसा केंद्रीय सामाजिक न्याय मंत्री रामदास अठावले ने कहा. अब राजनीति में नैतिकता नहीं रही, पहले नैतिक राजनीति होती थी. राजनीति में विरोधियों का भी सम्मान किया जाता था, अब की तरह एक-दूसरे पर कीचड़ नहीं उछाला जाता था. आलोचना का जवाब देते समय नैतिक मर्यादाएं बरकरार रखी जाती थीं. हमारे पास बहुत सारे जवाबो का स्टॉक हैं, लेकिन राजनीति में हम विरोधियों को धैर्य से जवाब देते हैं. हालाँकि एक-दूसरे का अपमान करने का प्रमाण बढ़ गया है.  संयम मन का बड़ापन रखकर विरोधियों का यह सम्मान बनाए रखने की नैतिकता अब राजनीति में देखने को नहीं मिलती, इस बात पर अफसोस रामदास अठावले ने अफसोस जताया. अठावले मंगलवार को मंत्रालय एवं विधानमंडल संवाददाता संघ की ओर से यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान में आयोजित साक्षात्कार कार्यक्रम में बोल रहे थे.  इस अवसर पर प्रमोद डोईफोडे, उपाध्यक्ष महेश पवार एवं सभी पत्रक सदस्य उपस्थित थे।



भाजपा सिर्फ संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा दे रही है, इस विपक्ष के आरोप पर अठावले ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा की कांग्रेस एंव इंडिया आघाडी द्वारा अफवाहें फैलाकर वोट हासिल करने का प्रयास किया जा रहा हैं. लेकिन अब अफवाह फैलाकर और समाज मे फुट डालकर वोट पाने ले कॉंग्रेस के दिन गए. जब से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं उन्होंने संविधान का सम्मान बढ़ाने का काम किया है. नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर को देश में संविधान दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत की.  इंदु मिल की साइट पर डाॅ.  बाबा साहेब अंबेडकर का भव्य स्मारक बनाने का काम शुरू हो गया है, आने वाले डेढ़ साल में इस स्मारक का काम पूरा हो जाएगा.  सरकार बाबा साहब के लंदन स्थित घर को खरीदकर उसे संग्रहालय में तब्दील करने की भी कोशिश कर रही है.  अठावले ने कहा कि विपक्ष राजनीतिक मकसद से मोदी सरकार पर झूठे आरोप लगा रहा है.  अठावले ने यह भी विश्वास जताया कि देश में फिर सत्ता हासिल कर नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बनेंगे।



बालासाहेब के कारण ही आरपीआई, शिवसेना, भाजपा युति के साथ - आठवले

वर्ष 2012 में जब मैं बांद्रा रहने गया,तभी शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे से मिलने मैं एक पड़ोसी के रूप में उनके मातोश्री आवास पर गया. तब बालासाहेब ने उनसे डेढ़ घंटे तक चर्चा की और शिव शक्ति और भीम शक्ति एक साथ आने में मेरी मदद की.  उस समय विचारधारा अलग होने के बावजूद कुछ छोटे-बड़े कार्यक्रम के मुद्दों पर निर्णय लेने के बाद बालासाहेब ठाकरे के कारण शिवसेना-भाजपा गठबंधन के साथ जाने का फैसला किया था. इसके अलावा जब आरपीआई शिवसेना-भाजपा गठबंधन के साथ आई थी, तब से यह गठबंधन महागंठबंधन बन गया है ऐसा अठावले ने कहा।


मैं महायुती के साथ प्रामाणिक -आठवले
 
महागठबंधन के सीट आवंटन में आरपीआई पार्टी को एक भी सीट नहीं मिली है, इसलिए आरपीआई फिलहाल बैकफुट पर है.  पीछे से आई एनसीपी जैसी पार्टी सीट बंटवारे में आगे निकल गई.  यह मेरे साथ अन्याय है कि मेरे जैसे राष्ट्रीय नेता को लोकसभा की एक साथसीट नहीं दी गई।' लेकिन नरेंद्र मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने के लिए हमने चार कदम पीछे हटते हुए राज्य में महागठबंधन और केंद्र में एनडीए गठबंधन को समर्थन देने का फैसला किया है.  इस समय महायुति समस्या होने के कारण इस कठिन समय मे महायुति के प्रति प्रामाणिक रहेंगे ऐसा आठवले ने कहा।


अलग ओबीसी वर्ग कर मराठा समाज को आरक्षण दिया जाएं-आठवले

मंडल आयोग की सिफारिशों के मुताबिक मराठा समाज के गरीब मराठों को आरक्षण मिलना चाहिए यह मांग सबसे पहले आरपीआई ने की थी, ऐसा दावा रामदास अठावले ने इस दौरान किया. साथ ही तमिलनाडु राज्य की तर्ज पर आरक्षण की सीमा को 50 प्रतिशत तक बढ़ाकर ओबीसी वर्ग के मौजूदा 27 प्रतिशत आरक्षण को बरकरार रख दूसरा ओबीसी वर्ग तैयार कर मराठा समाज को आरक्षण दिया जाना चाहिए, ऐसा आठवले ने कहा।


Most Popular News of this Week

Chembur Gymkhana Crowned Motiram Cup Champions

Chembur Gymkhana emerged the champion badminton club among men, winning the Elite Division of the Motiram Cup badminton tournament, organised by GMBA, promoted by Badminton Gurukul and hosted by...

कोकणातील आंबा, काजू उत्पादक...

कोकणातील आंबा व काजू उत्पादक शेतकरी अडचणीत आहे. मागील तीन महिन्यापासून या...

कोकणातील आंबा, काजू उत्पादक...

कोकणातील आंबा व काजू उत्पादक शेतकरी अडचणीत आहे. मागील तीन महिन्यापासून या...

कोकणातील आंबा, काजू उत्पादक...

कोकणातील आंबा व काजू उत्पादक शेतकरी अडचणीत आहे. मागील तीन महिन्यापासून या...

बेस्ट समिती अध्यक्षांना...

बेस्ट समिती अध्यक्षांना राजोल पाटील यांचे निवेदन; भांडुपच्या प्रश्नांकडे...

वाढत्या उष्णतेच्या...

वाढत्या तापमानाचा मुंबई महानगरातील वृक्षसंपदेवर प्रतिकूल परिणाम होऊ नये...