हैडलाइन

सोसायटी अध्यक्ष पद से हटाए जाने से नाराज व्यक्ति ने दंपति पर किया जानलेवा हमला

सोसायटी अध्यक्ष पद से हटाए जाने से नाराज व्यक्ति ने दंपति पर किया जानलेवा हमला

हमलावर दंपत्ति पर मामला दर्ज


पनवेल। सोसायटी के अध्यक्ष पद से हटाए जाने से नाराज एक व्यक्ति ने अपने परिवार के साथ सोसायटी की एक दंपत्ति पर जानलेवा हमला किये जाने का मामला उलवे सेक्टर 21 से सामने आया है. इस हमले में गंभीर रूप से घायल दंपत्ति के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद एनआरआई पुलिस ने इस जानलेवा हमले को अंजाम देने वाले शरद खारकर सहित परिवार के 7 सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कर दो लोगो को गिरफ्तार की है।

खाकर परिवार और घायल सिंह दंपति उल्वे सेक्टर-21 के अरामस कॉम्प्लेक्स में रहते हैं. इस सोसायटी के अध्यक्ष शरद खारकर थे.  हालांकि सोसायटी के अन्य सदस्यों की शिकायत के बाद उपनिबंधक कार्यालय ने शरद खारकर को अध्यक्ष पद से हटाकर उनकी जगह प्रशासक नियुक्त किया है. खाकर परिवार को शक था कि अविनाश सिंह की वजह से ही खाकर को अध्यक्ष पद से हटाकर प्रशासक नियुक्त किया गया है. इसी में मंगलवार सुबह इस कॉम्प्लेक्स की डी विंग की लिफ्ट बंद हो गई.  इसके लिए अविनाश सिंह को जिम्मेदार बताते हुए खाकर परिवार ने अविनाश सिंह और उनकी पत्नी नेहा दोनों के साथ गाली-गलौज और बेरहमी से पिटाई की. इसी दौरान विजय खाकर ने स्टील के रॉड से अविनाश सिंह पर जानलेवा हमला करने से उनके सिर पर गंभीर चोटें आयीं.  इसमें उनका बायां हाथ भी फ्रैक्चर हो गया. इसी बीच शरद के बेटे ने नेहा सिंह की पिटाई किये जाने का बताया जा रहा है.  इसके बाद सोसायटी के अन्य लोगों ने तुरंत इन दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस घटना की जानकारी जब एनआरआई पुलिस को मिली तो पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों का बयान दर्ज की. इसके बाद मारपीट करने वाले शरद खाकर और विजय खाकर समेत उनके परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों भाइयों को गिरफ्तार की है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...