हैडलाइन

विदर्भ की सभी पांच सीटों पर महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार होंगे विजयी- नाना पटोले

विदर्भ की सभी पांच सीटों पर महाविकास अघाड़ी के उम्मीदवार होंगे विजयी- नाना पटोले


मुंबई। लोकसभा चुनाव के पहले चरण में विदर्भ की पांच सीटों पर मतदान हुआ और माविआ के कार्यकर्ताओं का उत्साह और मतदाताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली. युवा, किसान, महिलाएं और मजदूर बड़ी संख्या में वोट करते दिखे. मोदी सरकार ने उन्हें 10 साल तक धोखा दिया है ऐसी इस वर्ग में भवन है. जनता इस चुनाव में मोदी सरकार की 10 साल की तानाशाही को खत्म करने का फैसला जनता ने किया है, ऐसा महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा है। 


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले ने भंडारा जिले के सुकली गांव में अपने परिवार के सदस्यों के साथ अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसके बाद पत्रकारों से बात करते हुए नाना पटोले ने आगे कहा कि मोदी सरकार ने लोगों को निराश किया है, झूठे वादों से लोगों को धोखा दिया है.  उन्होंने युवाओं को नौकरी का वादा करके धोखा दिया, कृषि ऊपज का आधा दाम देने, आय दोगुनी करने का वादा करके किसानों को धोखा दिया, श्रमिकों को देश छोड़ने के लिए मजबूर किया, महिलाओं को धोखा दिया, इसलिए लोगों में मोदी सरकार के खिलाफ बहुत गुस्सा है. ये गुस्सा प्रचार के दौरान देखने को मिला.  क्या आप देश बेचकर देश चलाने को विकास कह सकते हैं?  गब्बरसिंह ने टैक्स लाकर जनता को लूटा और मुट्ठी भर अमीरों की जेबें भरीं, क्या इसे विकास कहते हैं?  पटोले ने ऐसे सवाल भी उठाए. विदर्भ की जनता हमेशा कांग्रेस के साथ मजबूती से खड़ी रही है, इस बार उनका जबरदस्त समर्थन देखने को मिला. इसलिए नाना पटोले ने भी विश्वास जताया है कि नागपुर, रामटेक, गढ़चिरौली-चिमूर, चंद्रपुर और भंडारा-गोंदिया इन सभी पांच सीटों से महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार ही जीतेंगे. 


Most Popular News of this Week

स्वतंत्रता दिवस पर सायन...

देश अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इसी अवसर पर सायन कोलीवाड़ा...

गोवंडी के VK English High School में...

गोवंडी स्थित VK English High School में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण एवं...

मुंबई पुलिस, CWC अधिकारियों और...

मुंबई में बाल श्रम से संबंधित मामले के चलते CWC की संरक्षण व्यवस्था में रह रहे...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षण विभागामार्फत ‘मुंबई पब्लिक स्कूल, शिवाजी...

‘मेरी धारावी, मेरे...

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर धारावी के 40 से ज्यादा स्कूलों के 1,000 से अधिक...

“तिरंगा यात्रा ५२ वर्षे ध्वज...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) चे प्रवक्ते महेश तपासे यांनी आज...