हैडलाइन

पनवेल मनपा का बन रहे नये मुख्यालय के कार्य आयुक्त ने लिया जायजा

पनवेल मनपा का बन रहे नये मुख्यालय के कार्य आयुक्त ने लिया जायजा

पनवेल। खांदा कॉलोनी ब्रिज से सटे कालसेकर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास पनवेल मनपा की मुख्यालय का  एक भव्य भवन का निर्माण किया जा रहा है. आयुक्त डॉ. प्रशांत रसल ने हाल ही में मुख्यालय के काम की जायजा लिए. इस दौरान आयुक्त ने मनपा मुख्यालय के कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिये.  इस दौरान उपायुक्त डॉ. वैभव विधाते, कार्यकारी अभियंता संजय कटेकर, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

बेसमेंट सहित इस छह मंजिला भवन की तीसरी मंजिल का अभी निर्माण सुरु है.  यह भवन करीब 4 लाख 8 हजार 63 वर्ग फीट क्षेत्रफल में बनाया जा रहा है.  यह भवन इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल द्वारा प्लैटिनम रेटिंग वाली ग्रीन भवन होगी.  इस लिहाज से इस बिल्डिंग का कॉन्सेप्ट आर्किटेक्ट हितेन सेठी ने लिया है. इस भवन की निर्माण सामग्री का उपयोग भी इसी प्रकार किया जा रहा है.  इस भवन में 224 लोगों के बैठने की क्षमता वाला एक मनपा मुख्य हॉल, एक बहुउद्देश्यीय हॉल, 2 समिति हॉल, छत पर एक आर्ट गैलरी होगी. इस भवन में दो रिसेप्शन रूम और पार्किंग स्थल पर दो पिलर के बीच दूरी होने के कारण इस स्थान पर ग्रिड स्लैब, चौड़े स्लैब, पोस्ट स्ट्रेस स्लैब बिछाए जा रहे हैं. इमारत के वास्तुशिल्प विभाग का काम 40 फीसदी पूरा हो चुका है और प्रोजेक्ट इंजीनियर ने भरोसा दिया है कि अप्रैल 2025 तक सभी वास्तुशिल्प पहलू पूरे हो जाएंगे.  इस संबंध में ठेकेदार को भी निर्देश दिए गए हैं और इस संबंध में रोजाना योजना बनाई गई है.  पनवेल मनपा ने इस काम के रोजमर्रा के तकनीकी पहलुओं के लिए एक स्वतंत्र इंजीनियर को नियुक्त किया है. इस कार्य की गुणवत्ता सर्वोत्तम बनी रहे, इसके लिए समय-समय पर प्रतिष्ठित शासकीय महाविद्यालय वीजेटीआई के विशेष विशेषज्ञों द्वारा थर्ड पार्टी टेक्निकल ऑडिट कराया जा रहा है. इस काम के लिए स्टील और सीमेंट अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्ध और गुणवत्तापूर्ण आपूर्तिकर्ताओं से खरीदना अनिवार्य कर दिया गया है.  यह जानकारी प्रोजेक्ट इंजीनियर संजय काटेकर ने दी है.  भवन निर्माण कार्य प्रगति पर देखकर आयुक्त ने संतोष व्यक्त किया है. भविष्य में स्थापत्य कला का आधुनिक उदाहरण मानी जाने वाली मनपा मुख्यालय की इमारत पनवेलकर की पहचान बनने से कार्य तेजी से पूरा करने की सूचना आयुक्त ने उपस्थित अधिकारियों को दिये है। 


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस...

देश का माहौल बदल चुका है। जनता अब भाजपा-मोदी-शाह सरकार से सवाल पूछ रही है और...

तिरंगा कापताना लाज वाटली नाही...

केरळचे गृहमंत्री आणि महाराष्ट्र कॉंग्रेसचे प्रभारी रमेश चेन्नीथला यांनी...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

पादचारी प्रथम अभियानाच्या...

‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First) अभियानाच्या अनुषंगाने पादचाऱ्यांसाठी रस्ते व...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...