हैडलाइन

गायों कि तस्करी करने वाले पर गौरक्षकों की नज

गायों कि तस्करी करने वाले पर गौरक्षकों की नजर,

मुंबई-गोवा राजमार्ग से बैल ले जा रही टेंपो जप्त

पनवेल। बैलों की तस्करी करने वाले संदिग्ध टेंपो का पीछाकर गौरक्षकों ने चार बैलों को रविवार देर रात बचाई है. हालांकि टेम्पो चालक अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहा. मौके पर पहुंची पुलिस टेंपो और चार बैलों को जब्त कर संदिग्ध आरोपियों के खिलाफ पशु अत्याचार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

नवी मुंबई के गौरक्षक और विश्व हिंदू परिषद के जिला संयुक्त मंत्री स्वरूप पाटिल को टेंपो से बैलों की तस्करी किए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर बजरंग दल की टीम मुंबई गोवा राजमार्ग पर निगरानी बढ़ा दी, और रविवार रात करीब 12.30 बजे एक संदिग्ध टेम्पो को तेज गति से आते देख टेम्पो को पनवेल स्थित शिरढोन परिसर में रोकने की कोशिश की गई तभी टेम्पो के आसपास एक काले रंग की गाड़ी से टेम्पो पर पथराव किया गया, इस पथराव में टेम्पो क्रमांक (एमएच 03-इजी-2235) का शीशा टूट गया और इसी बीच टेम्पो चालक फरार हो गया। टेंपो के पास पहुंचे गौरक्षकों ने जब टेंपो का निरीक्षण किया तो चार बैलों का गर्दन और पैर रस्सियों से बंधा हुआ था। पनवेल शहर पुलिस को सूचना देने के बाद पुलिस शहर के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नितीन ठाकरे अपने टीम के साथ वहा पहुंचे और बैलों के सहित टेंपो को जब्त कर लिया है.  टेम्पो की जॉच की गई तो उसमें बेहोशी का इंजेक्शन भी बरामद हुआ है. इसके अलावा टेम्पो में एंटी स्लीपर, चारा पानी की व्यवस्था, अपशिष्ट पदार्थ टैंक, पशु प्राथमिक चिकित्सा किट, सेपरेट विभाजन कक्ष, पशु चिकित्सा सर्जन का स्वास्थ्य प्रमाण पत्र और परिवहन प्रमाण पत्र के बिना टेम्पो में जानवरों को अवैध रूप से परिवहन करने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...