हैडलाइन

कंगन लेकर वृद्धा को थमाए केला, मामला दर्ज

कंगन लेकर वृद्धा को थमाए केला, मामला दर्ज

पनवेल के बाद नवी मुंबई को जनता चोरो के निशाने पर

नवी मुंबई। पनवेल के बाद नवी मुंबई में चोर हाथ की सफाई करना सुरु कर दिए है. भी हाल ही में दिन दहाड़े कोपर खैरणे सेक्टर 12 के एक घर मे चोरी किये जाने का मामला सामने आया था. अब इसी में सेक्टर 6 में एक 70 वर्षीय वृद्धा को बातो में उलझाकर हाथ का सोने का कंगन चोरी किये जाने का मामला आया है.इस मामले में कोपर खैरणे पुलिस ने दो अज्ञात चोरों पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले पनवेल के कई इलाकों में खुद को पुलिस बताकर चोरी किये जाने का कई मामला सामने आया था. अब कोपर खैरणे में प्रसाद देने के बहाने हाथ की सफाई की गई है. हालांकि इस दौरान क्रिश्चियन धर्म मे हाथ मे कंगन नही चलने का बताकर वृद्धा का कंगन निकालकर चोरी किया गया है।


प्राप्त जानकारी अनुसार कोपर खैरणे सेक्टर 18 की रहनेवाली 70 वर्षीय वृद्धा अनुसया शिंदे सोमवार की सुबह तीन टंकी से होते हुवे दवाखाना जा रही थी. इस दौरान एक 40 से 45 वर्षीय व्यक्ति ने उन्हें आवाज देकर प्रसाद देने के लिए सेक्टर 6 के पोस्ट ऑफिस के पीछे सुनसान जगह पर ले गया. इस दौरान एक और व्यक्ति वंहा मौजूद था. इस दौरान इन्होंने कहा कि क्रिस्चन धर्म मे हाथ मे कंगन नही चलता जिसके कारण कंगन निकालकर एक थैली में डालने के लिए कहे. इसके बाद उनके चप्पल भी उसी थैली में डालकर प्रसाद में केला रखकर उन्हें थमाकर चले गए. लेकिन जब वृद्धा ने थैली की तलाशी ली तो कंगन गायब था. जिसके बाद वृद्धा ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।


Most Popular News of this Week

संजीव उपाध्याय यांची...

राष्ट्रवादी काँग्रेस पक्ष (शरदचंद्र पवार) यांनी मुंबई विभागीय...

मुसळधार पावसाच्या...

मुंबईत सुरू असलेल्या मुसळधार पावसाच्या पार्श्वभूमीवर बृहन्मुंबई...

मुसळधार पावसामुळे निर्माण...

गेल्या दोन ते तीन दिवसा पासून मुसळधार पावसामुळे विभागात अनेक ठिकाणी झाडे...

चीनचा अरुणाचल प्रदेशातील...

वंचित बहुजन आघाडीचे राष्ट्रीय अध्यक्ष ॲड. प्रकाश आंबेडकर यांनी अरुणाचल...

'स्टार्टअप फ्रंटियर 1.0'मध्ये...

राज्यातील स्टार्टअप संस्कृतीला नवी दिशा देण्यासाठी आयोजित करण्यात...

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस...

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधानसभा मुख्य सचेतक चेतन तुपे ने...