हैडलाइन

कुत्ते को पत्थर मारने से मना करनेवाले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई

कुत्ते को पत्थर मारने से मना करनेवाले व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, 

चार लोगों पर मामला दर्ज


नवी मुंबई। गर्मी का पारा 40 डिग्री पार कर रहा है. इस तपती गर्मी के कारण इंसान के साथ जानवर भी परेशान है. जिसके कारण दिन में छुपकर रात को खाने की तलाश में निकल रहे है. हालांकि रॉड पर गिरा अनाज खा रहे कुत्ते को एक बच्चे द्वारा पत्थर मारने पर उसे पत्थर मारने से मना करना एक व्यक्ति को महंगा पड़ा है. बच्चे से कुत्ते को पत्थर मारने से मना करने के कारण बेलापुर के दिवाले गांव के रहनेवाले गुलाब चव्हाण को 3 से 4 लोगो ने बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हमले में चव्हाण2 दिन बेहोसी के हालात में थे. हालांकि होस में आने के बाद सही जानकारी मिलते ही उनकी पत्नी ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराई है. इस मामले में एनआरआई पुलिस ने शाबाज गांव के रहनेवाले दिनेश मुधोलकर, कल्लू सहित अन्य दो लोगो पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।


प्राप्त जानकारी अनुसार दिवाले गांव के रहनेवाले गुलाब चव्हाण पिछले सप्ताह गुरुवार की रात अपने दोस्त के साथ दिवाले गांव के खन्ना अस्पताल के पास बात कर रहे थे. इस दौरान वंहा के घंटा गाड़ी से गिरी अनाज को एक कुत्ता खा रहा था. लेकिन उस कुत्ते को वंहा एक बच्चे ने पत्थर मारी. पत्थर मरता देख चव्हाण ने उस बच्चे को पत्थर मारने से मना किया. इसी बात से नाराज शाबाज गांव के रहनेवाले दिनेश मुधोलकर, कल्लू सहित उनके अन्य दो दोस्तो ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी. इस पिटाईके कारण चव्हाण के सर से खून आता देख और बेहोश होने के कारण वे फरार हो गए. जिसके बाद उनके दोस्त ने उनका इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कर उनकी पत्नी को घटना की जानकारी दी. हालांकि गंभीर चोट आने के कारण चव्हाण दो दिन तक बेहोश रहे हालांकि होश में आने के बाद जब हालात में सुधार हुई तो उन्होंने पूरी घटना की जानकारी अपनी पत्नी को बताए. जिसके बाद उनकी पत्नी ने पुलिस के शिकायत दर्ज कराई है। 


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...