हैडलाइन

मराठी का विरोध करने वालों को वोट न दें- अभिनेत्री रेणुका शहाणे

मराठी का विरोध करने वालों को वोट न दें- अभिनेत्री रेणुका शहाणे



मुंबई। मराठी नॉट वेलकम कहकर मराठी लोगों को आवास देने से इनकार करते हैं उनका समर्थन करनेवाले उम्मीदवारों को वोट न दें. ऐसा मशहूर एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने सोशल मीडिया पर अपने विचार साझा किए हैं.

अभिनेत्री रेणुका शहाणे ने अपने विचार साझा करते हुए लिखा, “जिनके काम के ठिकाने पर मराठी भाषा अथवा लोगो को कम महत्व दिया जाता है ऐसे लोगो का समर्थन करनेवाले उम्मीदवारों या पार्टियों को कृपया वोट न दें.  मैं किसी जाति, धर्म या भाषा के ख़िलाफ़ नहीं हूं, लेकिन हमारे अपने महाराष्ट्र में जो लोग अपनी भाषा और संस्कृति का सम्मान नहीं करते, उन्हें चुपचाप, बिना वोट दिए उनकी गलती बता देनी चाहिए।”

इस बीच, उत्तर पूर्व मुंबई महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवार संजय दीना पाटिल के लिए प्रचार करने गए शिवसैनिकों को घाटकोपर के 'समर्पण' भवन में प्रवेश करने से रोक दिया गया.  उन्होंने कहा कि मराठी लोग यहां प्रवेश नहीं ना करें क्योंकि यह गुजराती लोगों की सोसाइटी है.  आख़िरकार बहस इतनी बढ़ गई कि पुलिस को आकर बीच-बचाव करना पड़ा.  दूसरी ओर, नौकरी का विज्ञापन प्रकाशित करते समय यह स्पष्ट उल्लेख किया गया था कि मराठी लोग नौकरी के लिए न आएं. इस पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया और कंपनी को माफी मांगनी पड़ी और विज्ञापन वापस लेना पड़ा. गुजराती समाज जानबूझकर मराठी-गुजराती विवाद निर्माण कर रहा है और मुंबई के मूल निवासी मराठी लोगों को मुंबई में घर और दुकानें न देने की कई घटनाएं हुई हैं. घाटकोपर के कुछ निवासियों ने प्रतिक्रिया दी है कि अगर स्थिति जारी रही, तो मराठी लोगों के लिए मुंबई में रहना मुश्किल हो जाएगा।


Most Popular News of this Week

ठाकरेंचा मोर्चा, देशभर...

 वाशी येथे महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना आणि शिवसेना (उद्धव बाळासाहेब ठाकरे)...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

मोदी सरकार विरोधात शिवाजी...

केंद्र व राज्यातील भाजपाचे भ्रष्ट सरकार, निवडणूक आयोगाच्या पक्षपाती...

CHEMEXCIL HOSTS 49TH EXPORT AWARDS CEREMONY IN MUMBAI TO HONOUR INDUSTRY...

The Basic Chemicals, Cosmetics & Dyes Export Promotion Council (CHEMEXCIL), set-up by the Ministry of Commerce & Industry, Government of India, successfully held its 49th Export Awards...

स्वातंत्र्यसैनिक वि. ना. पुरव...

चेंबूरमधील स्वातंत्र्यसैनिक, गांधीविचारांचे निष्ठावंत अनुयायी आणि...

महापौर रितू तावडे, उपमहापौर...

मुंबईतील वायू प्रदूषण नियंत्रणासाठी विविध प्रदूषणकारी स्रोतांवर प्रभावी...