हैडलाइन

1250 रुपये के लिए मजदूर ने किया हत्या

1250 रुपये के लिए मजदूर ने किया हत्या


पनवेल। साढ़े 12 सौ रुपये के लिए एक मजदूर ने सुपर वाइजर की हत्या किए जाने का मामला कंलबोली से सामने आया है. इतना ही नही इस मजदूर ने झगड़ा छुड़ाने आये एक अन्य मजदूर पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया. जिसका इलाज जारी है. इस मामले में कंलबोली पुलिस ने हमलावर मजदूर सददामहुसेन लाल बाबू अंसारी पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की है।

प्राप्त जानकारी अनुसार शिकायतकर्ता मोहम्मद अंसारी ने पुलिस को दि गई शिकायत में बताया है कि वे एंव अन्य मजदूर एल एंड टी कंपनी नावड़े तलोजा में मनोज इंटरपाइजेस में इलेक्ट्रिशियन का काम करते है. इनका देखरेख सुपरवाइजर परवेज अंसारी करता था. शुक्रवार रात साढ़े11 बजे सुपरवाइजर परवेज के मोबाईल पर हमलावर सददामहुसेन ने फोन कर मिलने बुलाया. जिसके कारण परवेज एंव मोहम्मद दोनों उनकी स्कूटी से मिलने गए.इस दौरान सददामहुसेन ने परवेज से अपनी मजदूरी 1250 मांगा. हालांकि परवेज ने कहा कि 20 तारीख को दे देंगे. इस दौरान जब वे दोनों बात कर रहे थे तभी दो मजदूर और आये. इस दौरान उनमें बहस हुई. इसी बीच अचानक सददामहुसेन ने अपने पास से चाकू निकालकर परवेज के सीने पर हमला कर दिया. इसके बाद बचाने गए एक और मजदूर पर हमला कर फरार हो गया. जिसके बाद इन मजदूरों ने परवेज एंव अन्य एक मजदूर को अस्पताल में भर्ती कराएं. जंहा इलाज के दौरान परवेज की शनिवार को मृत्य हो गई है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...