हैडलाइन

रिवॉर्ड पॉइंट विड्रॉव करने के बहाने शिक्षक के साथ ठगी 

रिवॉर्ड पॉइंट विड्रॉव करने के बहाने शिक्षक के साथ ठगी 


पनवेल। साईबर ठग नए -नए तरीको का इस्तेमाल कर नागरिको के साथ ठगी के घटनाओं को अंजाम दे रहे है. क्रेडिट कार्ड का रिवॉर्ड पॉइंट विड्रॉव करने के बहाने एक शिक्षक के साथ 2 लाख 36 हजार 561रुपये की ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. हालांकि इस घटना में पुलिस ने जब शिकायत लेने से मना किया तब उन्होंने साईबर सेल के 1930 नम्बर पर कॉल कर शिकायत किया. जिसके बाद वापस जाकर खांदेश्वर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है।

प्राप्त जानकारी अनुसार मलाड के विगभ्योर स्कूल के शिक्षक जितेशकुमार अपने एक मित्र से मिलने पनवेल आये थे. इस दौरान जब वह उनके घर पर थे तभी उन्हें एक महिला ने फोन कर कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड का रिवॉर्ड पॉइंट जल्द ही समाप्त होने वाला है इसके लिए जल्द से जल्द विड्रॉव कर ले. इसके लिए महिला ने एक लिंक भेज जानकारी सांझा करने को कहा. जिसके अनुसार जैसे ही जितेश ने जानकारी भरी महज 2 से तीन मिनट में एक के बाद एक चार मेसेज पैसे कटने के आये. जिसके बाद उन्हें ठगी होने का पता चला. ठगी होते ही जब वह शिकायत करने पुलिस के पास गए तो पुलिस ने अपना पल्ला झाड़ साइबर सेल से शिकायत करने को कहा. जिसके अनुसार जितेश ने साईबर सेल में शिकायत दर्ज कराए. जिसके बाद बड़ी रक्कम होने के कारण वापस खांदेश्वर पुलिस से अज्ञात महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कराए है।


शिकायत लेने से पुलिस करती है टालमटोल?

वर्तमान में ठगी की घटनाएं बढ़ गई है. आये दिन अनेको लोगो के साथ लाखो की ठगी होने के मामले सामने आ रहे है. लेकिन ठगी के कई शिकार लोगो द्वारा जब पुलिस से शिकायत दर्ज कराने जाते है तो उन्हें यह कहकर वापस भेज दिया जाता है कि यह ऑनलाइन घटना है साइबर सेल में शिकायत दर्ज करो अथवा जंहा से पैसे भेजे है वंहा नजदीकी पुलिस से शिकायत दर्ज करो. जिसके कारण नागरिको को जानकारी नही होने के कारण वह सामने नही आते।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...