हैडलाइन

डंपर की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मृत्यु

डंपर की टक्कर से पुलिस कांस्टेबल की मृत्यु

पनवेल। डंपर की टक्कर से कलंबोली ट्रैफिक विभाग के पुलिस कांस्टेबल अरुण शामराव कर्ले की मृत्यु हो गई है. यह दुर्घटना शुक्रवार सुबह टेंभोडे गांव के पास घटी. कर्ले छुट्टी होने के कारण वह अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन से सामान लाने जा रहे थे. अगले साल रिटायर होने वाले थे. लेकिन उसके पहले ही सड़क दुर्घटना में मौत हो गई।

प्राप्त जानकारी अनुसार आदई गांव के रहने वाले ट्रैफिक विभाग के सिपाही कर्ले शुक्रवार को छुट्टी होने के कारण अपनी पत्नी के साथ टेंभोडे स्थित पुल के नीचे से मोटरसाइकिल से जा रहे थे. सुबह से लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर कई जगहों पर पानी जमा हो गया है.  इस सड़क पर चलते समय बाइक चालकों को गड्ढों और जमा पानी का अंदाजा नहीं होता. इसी में टेंभोडे से न्यू पनवेल रोड पर पुल के पास मुड़ रहे डंपर ने कर्ले के मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसके कारण यह दुर्घटना हुई।

पुलिस शिपहि कर्ले की पत्नी मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थीं.  इस हादसे में वह भी घायल हो गईं.  कर्ले की मोटरसाइकिल डंपर की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसके बाद उन्हें तुरंत कामोठे के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया. जंहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. पुलिस कांस्टेबल कर्ले सांगली जिले के शिराला तालुका के फकीरवाड़ी के रहने वाले हैं. नवी मुंबई पुलिस बल में शामिल होने से पहले कर्ले ने सेना से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लिए थे. वह अगले साल मई में पुलिस बल से सेवानिवृत्त होने वाले थे. कर्ले के परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...