हैडलाइन

कपिल कला केंद्र ने दी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि



कपिल कला केंद्र ने दी दिलीप कुमार को श्रद्धांजलि

मुंबई। मुंबई में जब तुम थे,तब सब कुछ था यहाँ।आज तू नही है तो यहां कुछ भी नही है मेरे दिलीप कुमार-मेरे दिलीप कुमार.यह गीत जब कपिलदेव खरवार ने सांताक्रूज़(प)रहेजा पार्क के बगल के मस्जिद के बाहर मीडियाकर्मियों से बात करते करते अचानक भावविभोर होकर अपनी आवाज में गाने क्या लगे की रास्ते से आने-जाने वालों के जहां के तहां पैर ठहर से गये और गीत के समापन पर तमाशबीन लोग तालियाँ पीटने से अपने-आपको रोक नही सके. इसके साथ ही इस गीत ने लोगों को सूचित कर दिया की आज अभिनय सम्राट दिलीप कुमार की तीसरी पुण्यतिथि पर मुंबई की चर्चित सामाजिक और कलात्मक संस्था कपिल कला केंद्र(रजि.)ने उनकी कब्र पर गुलाब पुष्प की पंखुड़िओं और पुष्पहार अर्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए मौलाना हाफ़िज इरफ़ान से फातेहा पढ़वाया है।
इस मौके पर सचिन पिल्लइ(वायस ऑफ रफी) 
मुस्लिम खान,मोहम्मद अली के अलावा स्वर्गीय दिलीप कुमार के अनेकों चाहने वालों ने उनकी कब्र पर फूल चढ़ाए.इस कार्यक्रम के पहले उनकी धर्मपत्नी सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री सायरा बानो ने उनकी कब्र पर फूल पेश किया. बताते चले कि कपिलदेव खरवार ने देश में पहली बार दिलीप कुमार की सौवी जयंती पर उनके द्वारा अभिनीत ६४ फिल्मों के नाम वाला एक गीत बनाया था. यही नही उन्होंने इस गीत को अपनी आवाज देकर उसे अजर-अमर कर डाला है.उनके द्वारा लिखा हुआ और गाया हुआ यह गीत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. यदि आप भी दिलीप कुमार के जीवन पर आधारित इस एकमात्र गीत को सुनना और देखना चाहते हैं तो फिर अभी और इसी वक्त (कपिल गीत कुशीनगर)भक्ति गीत यूट्यूब चैनल पर इस गीत का पूरा आनंद ले सकते हैं।


Most Popular News of this Week

गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का...

मुंबई। गुर्जरगौड़ ब्राह्मण हितैषिणी सभा (रजि.), मुंबई द्वारा आयोजित दिवाली...

सायन-कोलीवाड़ा में शाइना एनसी...

मुंबई के सायन-कोलीवाड़ा में शिवसेना UBT की ओर से शाइना एनसी के खिलाफ ‘चप्पल...

लातूर जिल्हा बँकेत सहकार...

लातूर जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बँकेच्या पंचवार्षिक निवडणुकीत सोमवारी...

दूध उत्पादक शेतकऱ्यांचे हित,...

 राज्यभर चर्चेत असलेल्या कोल्हापूर जिल्हा सहकारी दूध उत्पादक संघ अर्थात...

लोकनेते अजितदादांचा...

 मी एका संघर्षयोद्ध्याची सहचारिणी आहे. दादांची अपूर्ण स्वप्ने, त्यांचे...

मुंबई महानगरासाठी ‘एल निनो’...

मुंबईत मोठ्या प्रमाणात सुरू असलेल्या पायाभूत सुविधांच्या विकासाच्या...