हैडलाइन

बेलापुर हादसे के बिल्डिंग डेवलपर एंव जगह मालिक का पुलिस को तलाश

बेलापुर हादसे के बिल्डिंग डेवलपर एंव जगह मालिक का पुलिस को तलाश


नवी मुंबई। मनपा के बेलापुर विभाग के शाहबाज गांव में इंदिरा निवास यह अवैध इमारत शनिवार को गिरने से हुए हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई.  वही बिल्डिंग के डेवलपर ने हादसे वाली बिल्डिंग से कुछ ही दूरी पर 7 अवैध गालों का निर्माण किया था. जिसपर मनपा ने कार्यवाई किया. दूसरी ओर इस बिल्डिंग के डेवलपर महेश कुंभार और जगह मालिक शरद वाघमारे दोनों फरार हैं जिसकी तलाश एनआरआई पुलिस पिछले तीन दिनों से कर रही है।

नवी मुंबई के शाहबाज गांव में शनिवार को हुई बिल्डिंग हादसे में 52 लोग सुरक्षित बाहर निकल आए जबकि 3 लोगों की मौत हो गई.  लगातार तीसरे दिन मनपा के माध्यम से क्षतिग्रस्त इमारत के मलबे को हटाने का काम मनपा उपायुक्त सोमनाथ पोटरे और बेलापुर विभाग के सहायक आयुक्त शशिकांत टंडेल के नेतृत्व में जारी है. ढही हुई इमारत में कई लोगों की तीन लोगों की जान चली गई. इसके अलावा कई लोगो के कई दस्तावेज मलबे में दबने से हादसे के शिकार लोग दस्तावेज़ मिलने की उम्मीद में हर दिन उक्त जगह पर आ रहे हैं. नवी मुंबई मनपा अग्निशमन विभाग की मदद से मलबा हटाने का काम किया जा रहा है.  कई दुर्घटना पीड़ितों ने अपने रिश्तेदारों के साथ-साथ बेलापुर में नवी मुंबई मनपा के निवारा केंद्र में शरण ली है. उधर, शनिवार को हुए हादसे में अवैध बिल्डिंग के डेवलपर महेश कुंभार और जमीन के मालिक के खिलाफ एनआरआई पुलिस स्टेशन में गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है. रविवार सुबह मनपा ने उसी दुर्घटनाग्रस्त बिल्डिंग के पास 7 अवैध गाले बनाने वाले डेवलपर के खिलाफ भी कार्रवाई की है. लेकिन इस घटना के डेवलपर और जमीन मालिक के फरार हो जाने से पुलिस उनकी तलाश कर रही है।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

सायबर गुन्हेगारांना...

मुंबईतील सायबर फसवणुकीच्या प्रकरणाचा तपास करताना दक्षिण विभाग सायबर...