कोकेन और एमडी के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

कोकेन और एमडी के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार


नवी मुंबई। नवी मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने मंगलवार दोपहर तलोजा इलाके के एक बिल्डिंग में छापेमारी कर 25 लाख 43 हजार रुपये की कीमत का कोकेन और मेफेड्रोन के साथ एक नाइजीरियन को गिरफ्तार की. इसके साथ ही पुलिस ने अवैध तरीके से घर देनेवाले एजेंट और घर मालिक के विरुद्ध तलोजा पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज की है। पिछले कई महीनों में की गई कार्यवाई में से यह सबसे बड़ी कार्यवाई होने का बताया जा रहा है।

नवी मुंबई में मादक पदार्थों का काला बाजार खूब फल-फूल रहा है. इससे पहले पुलिस टीम ने विभिन्न अभियानों में लाखों रुपये की मादक प्रदार्थो को जब्त की थीं. लेकिन मादक पदार्थों का काला बाज़ार अब भी जारी है. नवी मुंबई पुलिस आयुक्त मिलिंद भारम्बे ने मादक पदार्थों के विरुद्ध सशक्त कार्रवाई करने का आदेश दिए है.  आदेश के अनुसार वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक संदीप निगड़े, सहायक पुलिस निरीक्षक नीलेश धूमाल, श्रीकांत नायडू की मादक प्रदार्थ निरोधक टीम को तलोज की एक इमारत में मादक पदार्थों के बड़े स्टॉक की जानकारी मिली थी. जानकारी मिलते ही इस टीम ने तलोजा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक अविनाश कालदाते के टीम के साथ तलोजा की एक बिल्डिंग में मंगलवार दोपहर संयुक्त कार्रवाई की. इस छापेमारी में एक नाइजीरियाई व्यक्ति को 21 लाख 20 हजार रुपये कीमत का कोकेन एंव  4 लाख 23 हजार रुपये की कीमत के मेफेड्रोन के साथ गिरफ्तार की. इस गिरोह के सरगना की तलाश पुलिस ने शुरू की है।


Most Popular News of this Week

Chembur Gymkhana Crowned Motiram Cup Champions

Chembur Gymkhana emerged the champion badminton club among men, winning the Elite Division of the Motiram Cup badminton tournament, organised by GMBA, promoted by Badminton Gurukul and hosted by...

बांद्रा गरीब नगरमध्ये मोठी...

मुंबईतील बांद्रा पूर्व परिसरातील गरीब नगर येथे सध्या सुरू असलेल्या...

अखिल भारतीय कामगार कर्मचारी...

एअर इंडिया एअरपोर्ट सर्व्हिसेस लिमिटेड (AIASL) व्यवस्थापनाकडून...

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या इंधन बचतीच्या आवाहनाला प्रतिसाद देत...

उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे...

पंतप्रधान नरेंद्र मोदी यांच्या इंधन बचतीच्या आवाहनाला प्रतिसाद देत...

परेश ठाकूर यांच्या...

भाजपचे युवा नेते, पनवेल महानगरपालिकेचे माजी सभागृह नेते व विद्यमान...