हैडलाइन

इंडियन नेवी से रिटायर्ड कर्मी के साथ 2 करोड़ 47 लाख की ठगी



इंडियन नेवी से रिटायर्ड कर्मी के साथ 2 करोड़ 47 लाख की ठगी

नवी मुंबई। शेयर बाजार में निवेश करने पर बड़े मुनाफे का लालच देकर खारघर के रहनेवाले इंडियन नेवी से रिटायर्ड एक वृद्ध के साथ ठगी किये जाने का मामला सामने आया है. साईबर ठगों ने शेयर बाजार में निवेश करने पर वृद्ध के साथ 2 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये ठग लिए. जिसके बाद वृद्ध ने नवी मुंबई साईबर सेल से शिकायत दर्ज कराई है।

खारघर के रहनेवाले 65 वर्षीय वृद्ध अशोककुमार पहले इंडियन नेवी में कार्यरत थे लेकिन वह अब रिटायर्ड हो चुके है. पिछले साल दिसंबर में उनके व्हाट्सएप नंबर को साईबर ठगबाजो ने एक व्हाट्सएप ग्रुप में ऐड किये थे. इसके बाद उन्हें शेयर बाजार में निवेश करने पर बड़े मुनाफे का लालच दिए. पहले तो वृद्ध ने उनपर भरोषा नही किये. लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप में अन्य लोगो द्वारा शेयर बाजार में निवेश और मुनाफे का मैसेज डालने के कारण वृद्ध निवेश करने पर तैयार हो गए. इसके बाद वृद्ध ने ठगबाजो द्वारा बताए गए बैंक खातों पर कुल 2 करोड़ 47 लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर किये.इस दौरान इन ठगबाजो द्वारा एक एप्प भी डॉनलोड करवाया गया था, जिसमे निवेश एंव मुनाफे की रक्कम दिखाई जा रही थी.जिसके कारण जब वृद्ध ने अपना पैसा निकालना चाहे तो इन ठगबाजो ने और पैसो की मांग करने सुरु किये. जिसके बाद वृद्ध को ठगी का पता चला।


Most Popular News of this Week

चेंबूरमध्ये महादेव शिगवण...

चेंबूरमधील भारतीय जनता पक्षाचे प्रभाग क्रमांक १५४ चे नगरसेवक महादेव शिगवण...

भारताच्या आठवणींचा...

माजी मुख्य निवडणूक आयुक्त एस. वाय. कुरैशी यांच्या ‘India and I – A Hundred Memories, Not a Memoir’ या...

नवी मुंबई महापालिका...

नवी मुंबई महानगरपालिका प्रशासनाने कंत्राटी कामगारांना ७५०० रुपये भत्ता...

VJTI वसतिगृहातील नरकयातना आणि...

​महाराष्ट्रातील अत्यंत नामांकित व ऐतिहासिक 'वीरमाता जिजाबाई तंत्रज्ञान...

अंगणवाडी सेविकेच्या...

पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव तालुक्यातील नंबरवाडी अंगणवाडीत १८ वर्षांपासून...

उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा अजित...

बदलत्या युगात नवीन तंत्रज्ञानाचा स्वीकार करून महाराष्ट्र खो-खो...