हैडलाइन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन पर मुंबईभर में निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविरों का आयोजन

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर मुंबई के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया। इसी कड़ी में चेंबूर स्थित सिंध समाज मंदिर हॉल में भी एक विशेष कैंसर जांच शिविर आयोजित किया गया। इस शिविर का आयोजन नगरसेविका आशा मराठे की पहल पर किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने महिलाओं की ब्रेस्ट कैंसर की जांच की और उन्हें बीमारी के शुरुआती लक्षण, बचाव तथा समय पर उपचार के महत्व के बारे में जानकारी दी। साथ ही महिलाओं से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील भी की गई।

आयोजकों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के अवसर पर यह पहल महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता को समर्पित है। उद्देश्य है कि अधिक से अधिक महिलाएं समय पर जांच कराकर गंभीर बीमारी से बचाव कर सकें।


Most Popular News of this Week

प्रसिद्ध उद्योजक, समाजसेवक...

उद्योजक आणि समाजसेवक किशोर मन्याल यांच्या राहत्या घरी विराजमान झालेल्या...

घाटकोपरमध्ये मोदींचा...

घाटकोपर (पूर्व) मधील श्री वडलेश्वर महादेव मंदिर येथे आदरणीय प्रधानमंत्री...

खारदेवनगर घाटला...

छत्रपती शिवाजी महाराज सेवा मंडळ आयोजित अखिल खारदेवनगर घाटला सार्वजनिक...

विधायक कैप्टन आर. तमिल सेल्वन...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर सायन-कोलीवाड़ा के विधायक...

शेतकरी अस्मानी व सुलतानी...

मागील ४०-४५ दिवसापासून पावसाने खंड दिला असून पीकं करपून गेली आहेत. दुष्काळ...

श्रीगणेशमूर्ती विसर्जनासाठी...

महाराष्ट्राचा राज्य महोत्सव असलेला श्रीगणेशोत्सव पर्यावरणपूरक पद्धतीने...