हैडलाइन

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की विशेष उपस्थिति में चेम्बूर जिमखाना क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 का मेगा ऑक्शन संपन्न, सिमरन भारद्वाज की लाइव परफॉर्मेंस

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है. चेम्बूर जिमखाना अपने बहुप्रतीक्षित क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की मेजबानी करने के लिए तैयार है। यह टूर्नामेंट क्रिकेट प्रेमियों और सदस्यों को खेल, प्रतिस्पर्धा और सामुदायिक भावना के एक रोमांचक उत्सव के लिए एक साथ लाएगा।

सितारों से सजी शाम मे क्रिकेटर्स की मेगा नीलामी का कार्यक्रम हुआ. चेंबूर जिमखाना के अध्यक्ष सुरिंदर कुमार शर्मा और सेलेब्रिटी गेस्ट डोनल बिष्ट ने दीप प्रज्वलित कर के इसकी शुरुआत की. टूर्नामेंट की शुरुआत एक खास मेगा नीलामी के साथ हुई, जिसमें बिग बॉस फेम अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने बोली की शुरुआत की। उनकी मौजूदगी ने इस क्रिकेट प्रतियोगिता के लॉन्च में उत्साह और ग्लैमर का तड़का लगाया क्रिकेट के साथ-साथ मनोरंजन का भी इंतजाम किया गया था. 

लोकप्रिय पंजाबी गायिका सिमरन भारद्वाज ने मेगा नीलामी के दौरान अपनी संगीत प्रस्तुति से जश्न में चार चांद लगा दिया। उन्होंने खेल के उत्साह और मनोरंजन को मिलाकर एक शानदार शाम का माहौल बना दिया।


इस टूर्नामेंट का उद्देश्य सदस्यों के बीच भागीदारी, टीम वर्क, खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करके चेम्बूर जिमखाना में खेल संस्कृति को मजबूत करना है. इस टूर्नामेंट में चार टीमें हिस्सा लेंगी, और हर टीम नीलामी के जरिए अपनी टीम बनाएगी। टीम-आधारित फॉर्मेट का मकसद आपसी भाईचारे को बढ़ाना, रणनीतिक टीम चयन को प्रोत्साहित करना और पूरे टूर्नामेंट के दौरान एक रोमांचक प्रतिस्पर्धी माहौल बनाना है।

चेंबूर जिमखाना के अध्यक्ष सुरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026, खेल को बढ़ावा देने, समुदाय की भागीदारी और आपसी मेलजोल को लेकर चेम्बूर जिमखाना की लगातार प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इस पहल के ज़रिए, जिमखाना सदस्यों के लिए एक रोमांचक मंच तैयार करना चाहता है, जहाँ वे अपनी क्रिकेट प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकें और खेल की भावना का जश्न मना सकें। चेम्बूर जिमखाना क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 का मेगा

ऑक्शन बहुत सफ़लतापूर्वक संपन्न हुआ. 18 अक्टूबर से ये टूर्नामेंट शुुरु होने जा रहा है. इस कार्यक्रम में मौजूद टीवी और फिल्मों में काम कर चुकीं अभिनेत्री डोनल बिष्ट ने कहा कि चेम्बूर जिमखाना द्वारा क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 का आयोजन बेहद प्रशंसनीय कदम है ऑक्शन के दौरान मैंने खिलाड़ियों और टीम के ओनर मे काफी उत्साह देखा. चेम्बूर जिमखाना की वाइब बहुत सकारात्मक और अच्छी है. मुझे विश्वास है कि ये टूर्नामेंट भी सफल होगा.

लोकप्रिय पंजाबी गायिका सिमरन भारद्वाज ने अपनी लाइव म्यूज़िकल परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन किया. उन्होंने चेम्बूर जिमखाना द्वारा आयोजित हो रहे क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 के लिए कमिटी सदस्यों, सभी खिलाड़ियों और टीम मालिकों को शुभकामनाएं दीं.


Most Popular News of this Week

मुंबईच्या महापौर रितू तावडे...

महात्मा जोतिबा फुले मंडई (पूर्वीचे क्रॉफर्ड मार्केट) हे मुंबईतील ऐतिहासिक...

KNOW YOUR ARMY EVENT INAUGURATED IN MUMBAI

The Indian Army inaugurated a three-day "Know Your Army" - Mega Equipment & Motivational Exhibition at the Colaba Military Station, Mumbai, on 29 October 2026. The event was inaugurated by Lt Gen...

एमआयडीसीतील कंपन्यांची...

 जिल्ह्याला अंमली पदार्थांच्या विळख्यातून मुक्त करण्यासाठी रत्नागिरी...

बाह्यस्रोत आरोग्य...

 नागरी आरोग्य अभियान (NUHM) अंतर्गत मे. डी. एस. एंटरप्रायझेस यांच्या...

मुंबईतील वायू गुणवत्ता...

मुंबईतील वायू गुणवत्ता राखण्यासाठी तसेच रस्त्यांवरील धूळ आणि बांधकाम व...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेचा...

 प्रमाणात कचरा साचण्याच्या संभाव्य ठिकाणांचे (Garbage Vulnerable Points – GVPs) निर्मूलन...