गोहत्या के मामले में पहली बार 3 के खिलाफ NSA के तहत कार्रवाई

मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने के बाद पहली बार गोहत्या के मामले में तीन आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार हुए आरोपियों पर कुछ दिन पहले खंडवा जिले में गोहत्या करने का आरोप है. इस बारे में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने बताया कि गोहत्या के बाद खंडवा में तनाव फ़ैल गया था जिससे सांप्रदायिक सद्भाव बिगड़ने की स्थिति बन गई थी. इसलिए तीनों के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई के लिए जिलाधिकारी से सिफारिश की गई थी. जिसे जिलाधिकारी ने मंजूर कर दिया.
एसपी बहुगुणा ने आगे बताया कि एनएसए के तहत मंजूरी मिलने के बाद, 'गोहत्या के मामले में नदीम, शकील और आजम पर एनएसए की कार्रवाई की गई है. गिरफ्तार किए गए अपराधियों में नदीम आदतन अपराधी है. इसके पहले भी वह कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है. वहीं, आरोपी शकील और आजम को पहली बार गिरफ्तार किया गया है.' खंडवा में मोघाट के खारकैली गांव में कुछ दिन पहले तैयब नाम के व्यक्ति ने गाय चोरी होने की शिकायत पुलिस को की थी. इसके बाद जब पुलिस ने छानबीन की तो नर्सरी स्कूल के पीछे सूनसान इलाके में गो हत्या की बात सामने आई. पुलिस ने जब नदीम, शकील और आजम को पकड़ने की कोशिश की तो वो भाग निकले, लेकिन पुलिस ने बाद में उन्हें 
गो हत्या की बात इलाके में आग की तरह फैली. मौके पर सैकड़ों की तादाद में दो समुदाय के लोग जमा हो गए. हालांकि, पुलिस के बीच बचाव के बाद मामला शांत हुआ. इसके बाद पुलिस ने नदीम, शकील और आजम को गिरफ्तार किया और अब उनके खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई हो रही है.


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...