ठंड से महिला समेत तीन की मौत

प्रयागराज : ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में ठंड से एक महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कुसेहटा गांव निवासिनी विमला देवी (55) पत्नी बृज मोहन सरोज की गुरुवार की रात में ठंड लगने से इलाज के लिये ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। स्वजनों के अनुसार विमला देवी रात में सरकारी नलकूप से सिंचाई कर रही थी। इसी बीच लगभग 11 बजे रात उसे ठंड का अहसास हुआ और कपकपी आने लगी तो उसे तत्काल इलाज के लिये क्षेत्र के एक निजी अस्पताल ले गये जहां उसकी मौत हो गई। इस संबंध में तहसीलदार फूलपुर रमेश चन्द्र पांडेय का कहना है कि मृत महिला का पोस्टमार्टम कराने तथा उसकी रिपोर्ट के आधार पर ही सहायता प्रदान की जायेगी। इनायत थाना क्षेत्र सहसों पुलिस चौकी परिधि के बगई खुर्द गांव निवासी अशोक कुमार भारतीय (30) की ठंड लग जाने से उसकी मौत हो गई। गुरुवार को वह नैनी से मजदूरी कर घर वापस आया तो रात में उसके पेट में तेज दर्द होने लगा परिजन तत्काल उसे सहसों के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिये ले गये जहां चिकित्सकों ने स्थित की गम्भीरता को देखते हुए उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। स्वजन उसे लेकर प्रयागराज जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी। उधर हंडिया कोतवाली क्षेत्र के हरिपुर सिधवार गांव के मजरा रायपुर निवासी कन्हैयालाल पाल (50) पुत्र सीताराम शुक्रवार की सुबह घर के समीप पास की बाग में शौच के लिए गया था। लौट कर घर की ओर आ रहा था कि अचानक जमीन पर गिर गया। ग्रामीणों ने पास जाकर देखा तो अधेड़ की मौत हो गई थी।.


Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...