मध्य प्रदेश : डेढ़ साल के मासूम को पड़ोसी के कुत्ते ने काटा

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक दर्दनाक घटना सामने आई है. भोपाल के माता मंदिर इलाके के पास रहने वाले एक डेढ़ साल के बच्चे को पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने बुरी तरह घायल कर दिया. इस मामले में कुत्ते के मालिक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है. बाद में उसे जमानत पर रिहा भी कर दिया गया. घटना शनिवार शाम की है जब माता मंदिर के पास बनी पीएचई कॉलोनी में रहने वाले विजेंद्र का डेढ़ साल का बेटा अपने घर के बाहर खेल रहा था. आरोप है कि इस दौरान पड़ोस में रहने वाले जयवंत कांबले का पालतू कुत्ता वहां आया और विजेंद्र के बेटे पर हमला कर दिया. बच्चे की चीख-पुकार सुनकर पड़ोस के लोग और उसकी मां बच्चे को बचाने दौड़े लेकिन तब तक कुत्ते ने बच्चे का दाहिना गाल बुरी तरह से काट लिया था. आनन-फानन में परिजन बच्चे को नजदीकी अस्पताल में ले गए जहां डॉक्टरों ने भर्ती कर उसका इलाज शुरू कर दिया. बच्चे के पिता पेशे से ड्राइवर हैं. घटना के बाद बच्चे के परिजनों ने नजदीकी टीटी नगर थाने में जाकर पड़ोसी जयवंत कांबले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है.

टीटी नगर थाने के टीआई संजीव चौकसे ने आजतक से बात करते हुए बताया कि बच्चे के पिता विजेंद्र की शिकायत पर पड़ोसी जयवंत कांबले के खिलाफ आईपीसी की धारा 289 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया था. क्योंकि यह एक जमानती धारा है इसलिए बाद में उसे जमानत दे दी गई. हालांकि, इस मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है. टीआई संजीव चौकसे के मुताबिक जयवंत कांबले के पालतू कुत्ते ने पहले भी इलाके के कई लोगों पर हमला किया है लेकिन उन सभी मामलों में आपसी रजामंदी से समझौता हो गया था.



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...