CBI की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने लालू यादव को भेजा नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई की याचिका पर चारा घोटाला मामले में जेल की सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी किया है और जवाब मांगा है. सीबीआई ने अपनी याचिका में चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव को मिली जमानत को रद्द करने की मांग की है. दरअसल, देवघर कोषागार घोटाला मामले में आधी सजा काटने के बाद लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट ने जमानत दे दी थी और बाकी सजा को निलंबित कर दिया था.
झारखंड हाईकोर्ट ने देवघर कोषागार घोटाला मामले में सजा की आधी अवधि गुजर जाने को आधार पर जमानत दी थी. अब सीबीआई ने झारखंड हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. सीबीआई की याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार होने के बाद चीफ जस्टिस शरद अरविंद बोबड़े की अगुवाई वाली तीन न्यायमूर्तियों की पीठ ने लालू प्रसाद यादव को नोटिस जारी किया है. फिलहाल लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ती दिख रही है.


Most Popular News of this Week

वाढदिवसाचा स्नेहस्पर्श -...

मुंबईच्या महापौर श्रीमती रितू तावडे यांनी आज (दिनांक १८ एप्रिल २०२६) आपल्या...

महाराष्ट्र के 300 से अधिक...

चेतना एजुकेशन लिमिटेड और स्कूल वेलफेयर मैनेजमेंट फोरम के संयुक्त...

६२व्या इन्स्टॉलेशन सोहळ्यात...

शनिवारी सायंकाळी मुंबईतील हॉटेल सहारा स्टार हे केवळ एका नेतृत्वबदलाचे...

"आयुक्त अश्विनी भिडे यांची...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका आयुक्त अश्विनी भिडे यांनी एच पश्चिम विभागातील...

भाजपाला महिलांना आरक्षण...

महिला आरक्षणाचा मुद्दा पुढे करून भारतीय जनता पक्ष फक्त राजकीय पोळी...

महिला आरक्षणावर खुल्या...

महिला आरक्षणाच्या नावाखाली भाजपाने संसदेचे विशेष अधिवेशन बोलावले पण...