हैडलाइन

लखनऊ : कनिका कपूर से मिलने वाले हर शख्स को ट्रैक करने में जुटी पुलिस

लखनऊ : कनिका कपूर के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पुलिस उनके संपर्क में आए लोगों को ट्रैक किया जा रहा है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीमें यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि ये लोग कहां-कहां गए और किन-किन लोगों के संपर्क में आए। पुलिस यह भी पता कर रही हैं कि कनिका जिस फ्लाइट से मुंबई से लखनऊ आईं, उसमें कितने और कौन-कौन से यात्री थे। मौजूदा समय में इन यात्रियों की लोकेशन ढूंढी जा रही है।
कनिका 9 मार्च को लंदन से मुंबई पहुंचीं। फिर 11 मार्च को लखनऊ एयरपोर्ट। वहां से कानपुर में अपने रिश्तेदार के घर चली गईं। 13 मार्च को दोबारा लखनऊ आईं। छानबीन में पता चला है कि कनिका तीन पार्टियों में गई थीं, जहां करीब 160 लोग उनके संपर्क में आए थे। पुलिस ने इनकी लिस्ट तैयार कर ली है। सूत्रों के मुताबिक, यह भी पता किया जा रहा है कि ये लोग सार्वजनिक जगहों पर तो नहीं जा रहे। इसके अलावा इनके संपर्क में आए दूसरे लोगों का भी पता लगाया जा रहा है। कनिका 14 से 16 मार्च की सुबह तक गोमतीनगर स्थित होटल ताज में रुकी थीं। इस दौरान मुंबई का एक कारोबारी भी होटज में रुका था। वह दोनों दिन उनके संपर्क में रहा। सूत्रों के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को कारोबारी की पूरी डिटेल दी है। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है कि कारोबारी कहां है। पार्टियों के दौरान गोरखपुर के रहने वाले चार लोग भी कनिका के संपर्क में आए थे। इन सभी ने खुद को कोरनटाइन कर लिया है। गोरखपुर पुलिस भी इन लोगों के संपर्क में है। शालीमार गैलेंट अपार्टमेंट के टावर दूसरे दिन रविवार को भी सैनिटाइज किए गए। कनिका के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार से लोग फ्लैटों में कैद हैं। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष विकास मेहरोत्रा ने बताया कि अपार्टमेंट में मिल्क बूथ के जरिए ही जरूरी सामान की सप्लाई हो रही है।


Most Popular News of this Week

विद्याविहार रेल्वे...

घाटकोपर परिसरातील पूर्वेकडील रामचंद्र चेंबूरकर मार्ग आणि पश्चिमेकडील...

वडाला में कांग्रेस ने मनाया...

मुंबई के वडाला रेलवे स्टेशन के बाहर कांग्रेस की ओर से ‘लोकतंत्र का काला...

बिग बॉस फेम डोनल बिष्ट की...

चेम्बूर जिमखाना ने क्रिकेट होम टूर्नामेंट 2026 की ऑफिशयल घोषणा कर दी है....

मंत्री छगन भुजबळ व माजी...

सर्वसामान्य नागरिकांना वेळेवर आणि दर्जेदार आरोग्यसेवा उपलब्ध व्हावी,...

विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट...

बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा नवनिर्मित विद्याविहार ईस्ट-वेस्ट कनेक्टर...

ज्ञानेश कुमार राजीनामा द्या,...

ज्ञानेश कुमार यांच्या माध्यमातून निवडणूक आयोगाचा जो भ्रष्ट कारभार सुरू...