मूसा ने पुलिस को मुश्किल में डाला!

मेरठ : आतंकी जाकिर मूसा ने पुलिस को मुश्किल में डाल रखा है। मूसा सहित छह से सात आतंकियों के हिंदुस्थान में दाखिल होने की सूचना से यूपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। मेरठ जोन के एडीजी को आए एक पत्र में आशंका जाहिर की गई है कि आतंकी जाकिर मूसा मेरठ जोन के किसी भी जिले में छिपा हो सकता है इसलिए मेरठ की आईबी, एटीएस, एलआईयू आदि खुफिया एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

गृह मंत्रालय की ओर से जारी हुए पत्र में खुफिया एजेंसियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि आतंकी जाकिर मूसा जम्मू-कश्मीर के अंसार-गजबत-उल-हिंद संगठन का सरगना है। इन आतंकियों की संख्या छह से सात बताई गई है। पहले खुफिया एजेंसियों ने आशंका जताई थी कि ये दिल्ली में छिप सकते हैं लेकिन अब खुफिया एजेंसियों ने संदेह जारी किया है कि इनमें से कुख्यात आतंकी जाकिर मूसा पश्चिमी यूपी में छिपा हो सकता है। मेरठ जोन के एडीजी प्रशांत कुमार की तरफ से मुजफ्फरनगर, बागपत, शामली, बुलंदशहर, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, मेरठ, सहारनपुर के एसएसपी को पत्र भेजकर आदेश दिए गए हैं कि वो अपने अपने जिलों में हाई अलर्ट पर रहे। वह २०१३ में जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहा है। हाल ही में शामली के झिंझाना में भी हथियार लूट के बाद खालिस्तानी आतंकी पकड़े गए थे। फिलहाल आईबी और खुफिया विभाग अपने तरीके से हर चेहरे को बड़ी बारीकी जांच रहे हैं।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...