धुलिया : कोरोना प्रकोप की रोकथाम के लिए शिरपुर तहसील में तहसीलदार द्वारा मास्क एवं रूमाल लगाना अनिवार्य कर दिया गया है. बावजूद इसके कई लोग बिना मास्क व रूमाल लगाये बाहर निकले. जिनसे पांच सौ रुपयों का जुर्माना वसूला गया. चार दिन पहले तहसीलदार शिरपुर द्वारा मास्क की अनिवार्यता की धज्जियां उड़ाते हुए कई नागरिक बाहर घूमते नजर आये. जिससे तहसीलदार आबा महाजन ने करवंद नाका परिसर में बिना मास्क व रूमाल लगाये 10 नागरिकों से प्रति पांच सौ का जुर्माना वसूल किया. जिससे तहसीलदार की कार्रवाई का स्वागत हो रहा है.