अलीगढ़ : गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी के लिए विशेष अभियान

अलीगढ़ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कोविड-19 मरीजों के परीक्षण और इलाज के अग्रणी अस्पतालों में से एक जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज ने लॉकडाउन के दौरान गर्भवती महिलाओं की नियमित जांच के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है। इस अभियान में सभी उक्त मरीजों के लिए 24 घंटे की हेल्पलाइन भी शामिल है। स्त्री रोग विभाग (गायनेकोलॉजी विभाग) की प्रमुख तमकीन खान के मुताबिक लॉकडाउन और कोरोना वायरस महामारी के कारण अवसाद, आशंका और तनाव की स्थिति उत्पन्न हो रही है।

उन्होंने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने ऐसे मरीजों के लिए विस्तृत परामर्श भी तैयार किए हैं। प्रोफेसर ने बताया कि अस्पताल ने ऐसे मरीजों के लिए विशेष ‘आउटडोर’ निगरानी सुविधा और एक नया ऑपरेशन थिएटर तैयार किया है ताकि गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को सुरक्षित रखा जा सके और नवजात शिशुओं में संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

महाराष्ट्र में कोरोना प्रकोप के साथ राजनीति  भी अलग गरमा रही है। इस बार इसके केंद्र में पालघर हिंसा और वाधवान परिवार भी है। आज  महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने अपने वक्तव्य में कहा है कि पालघर हिंसा में गिरफ्तार लोगों में से कोई भी मुस्लिम नहीं है,लिहाजा इसे जातीय रंग न दिया जाए। वहीं उन्होंने यह भी बताया है कि वधावन परिवार के सदस्यों का पृथक वास खत्म होने के बाद सीबीआई से उन्हें हिरासत में लेने का अनुरोध किया गया है ।



Most Popular News of this Week

मुंबई प्रेस क्लबमध्ये...

महाराष्ट्राचे अन्न व औषध प्रशासन (FDA) आयुक्त तुकाराम मुंडे यांनी आज मुंबई...

धूमधाम से मनाया गया समाजसेवक...

मुंबई चेंबूर के सुमन नगर और नवजीवन सोसाइटी स्थित डॉ बाबासाहेब आंबेडकर चौक...

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

अदानी फाउंडेशनच्या...

मुंबई पोलीस फाउंडेशनने मुंबईतील पोलीस कर्मचारी तसेच मुंबईची सुरक्षा...

खारघर हिल महापौर मॅरेथॉन'...

 दक्षिण आफ्रिकेतील नामांकित कॉम्रेड मॅरेथॉन, टाटा मुंबई मॅरेथॉन व अनेक...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...