नोएडा : जनपद हापुड़ के रहने वाले एक व्यक्ति की उपचार के दौरान नोएडा के कैलाश अस्पताल में आज मौत हो गई। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति को उसके गांव के कुछ लोगों ने 12 मार्च को जमकर पीटा था। कुछ दिन स्थानीय स्तर पर उपचार के बाद गंभीर हालत में उसे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सहायक पुलिस आयुक्त अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जनपद हापुड़ के ग्राम मावा धौलाना के रहने वाले विजयपाल को गंभीर हालत में 26 मार्च को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
आज उसकी मौत हो गई हो गई। एसीपी ने बताया कि थाना सेक्टर 20 पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। विजयपाल के रिश्तेदार कुंवर पाल ने पुलिस को बताया कि जनपद हापुड़ के धौलाना थाना क्षेत्र में स्थित उनके गांव मावा में रहने वाले अंकुर, अमित, धर्मेंद्र आदि ने 12 मार्च को उसके साथ मारपीट की थी। तभी से उसका उपचार चल रहा था। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी जनपद हापुड़ पुलिस को दे दी गई है।