नई दिल्ली : राजधानी के महेंद्र पार्क इलाके में सौ रुपये नहीं देने पर अधेड़ को पीटकर अधमरा किया

नई दिल्ली : राजधानी के महेंद्र पार्क इलाके में सौ रुपये नहीं देने पर तीन युवकों ने शुक्रवार सुबह एक अधेड़ को पीटकर अधमरा कर दिया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के जरिए फरार आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, जहांगीरपुरी निवासी 48 वर्षीय धर्मवीर साप्ताहिक बाजार में कपड़े की दुकान लगाते हैं। शुक्रवार सुबह वह दूध लेने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तीन अंजान युवकों ने रोका और सौ रुपये मांगने लगे। रुपये नहीं होने की बात कहते ही तीनों ने धर्मवीर की पिटाई शुरू कर दी। धर्मवीर के अधमरा होने पर आरोपी फरार हो गए। बाद में धर्मवीर ने किसी तरह से पुलिस को घटना की जानकारी दी। पीसीआरकर्मियों ने घायल धर्मवीर को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि हमला करने वाले युवकों को वह पहचानता नहीं है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालकर आरोपी हमलावरों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



Most Popular News of this Week

राखीच्या धाग्यातून उमटली...

रक्षाबंधनाच्या पूर्व संध्येला मुंबईतील माहीम येथे असणाऱ्या रॉनाल्ड...

राष्ट्रीय क्रीडा...

मेजर ध्यानचंद यांच्या जयंतीनिमित्त साजरा करण्यात येणाऱ्या राष्ट्रीय...

महापौर बंगल्यातील...

"रक्षाबंधन सण हा केवळ रक्ताच्या नात्यापुरता मर्यादित नसून तो प्रेम,...

जैन समाज के साथ नवभारत टाइम्स...

मुंबई में नवभारत टाइम्स द्वारा आयोजित “जैन समाज के साथ विशेष चर्चा सत्र”...

'पादचारी प्रथम’अभियानाच्या...

बृहन्मुंबई महानगरपालिकेने हाती घेतलेल्या ‘पादचारी प्रथम’ (Pedestrian First)...

REGISTRATIONS BEGIN FOR SEKHON INDIAN AIR FORCE MARATHON 2026

The Indian Air Force (IAF) is conducting the Sekhon Indian Air Force Marathon 2026 (SIM-26) on 04 October 2026.  The event is simultaneously being organised at seven cities across India to...