नई दिल्ली : शाहदरा के विवेक विहार में शुक्रवार शाम सड़क पर टहलने रहे बुजुर्ग को बेकाबू कार ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया। घायल 65 वर्षीय पवन कुमार को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पवन के बयान पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
घायल पवन कुमार परिवार के साथ विवेक विहार इलाके में रहते हैं। शाम 7 बजे वह सड़क पर टहलने के लिए निकले। जब वह ऋषभ बार के पास गेट नंबर-5 पर पहुंचे तभी एक तेज रफ्तार कार आती दिखाई दी। वह सड़क पर खड़े हो गए ताकि कार बगल से गुजर जाए लेकिन कार चालक ने उन्हें जोरदार टक्कर मारी और फरार हो गया। गेट पर तैनात सुरक्षागार्ड ने पवन के बेटे को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान कार सीसीटीवी फुटेज में कैद मिली है। पुलिस फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।